फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow Mass Murder Case: इस तरह पकड़ा गया कातिल बाप, पकड़ते ही खा ली चूहा मार दवा; सवालों के ऐसे दिए जवाब

Tue, 28 Jan 2025 11:19 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Lucknow Hotel Murder News: पांच हत्याओं के हत्यारोपी बदर की तलाश में पुलिस की कई टीमें लगाई गई थीं। पुलिस ने सोशल मीडिया पर आरोपी की फोटो जारी कर उसके बारे में सूचना देने की अपील की थी।
 
विज्ञापन
आरोपी बदर पकड़ा गया। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Mass Murder In Lucknow Hotel: चारबाग के होटल में बेटे अरशद के साथ मिलकर पत्नी और चार बेटियों की हत्या करने का आरोपी बदर सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को पुलिस ने लखनऊ से ही पकड़ा है। आगरा के इस्लाम नगर निवासी बदर उर्फ बदरुद्दीन से पूछताछ की जा रही है। अभी तक की पड़ताल में आरोपी ने पुलिस के सवालों का स्पष्ट जवाब नहीं दिया है। लखनऊ पुलिस ने बदर पर 25 हजार का इनाम घोषित किया था।

विज्ञापन


बदर की तलाश में पुलिस की कई टीमें लगाई गई थीं। पुलिस ने सोशल मीडिया पर आरोपी की फोटो जारी कर उसके बारे में सूचना देने की अपील की थी। हालांकि, पुलिस ने वारदात के 27वें दिन बदर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कर ली। बदर के पास मोबाइल फोन न होने के कारण पुलिस को उसकी लोकेशन नहीं मिल पा रही थी। बदर को गिरफ्तार करने के लिए लखनऊ, आगरा, कानपुर और संभल समेत अन्य जिलों की पुलिस लगी थी। सूत्रों का कहना है कि सरोजनीनगर के एक स्थानीय व्यक्ति की मदद से आरोपी को पकड़ने में सफलता मिली है।

पकड़े जाने पर खा ली चूहा मार दवा

सूत्रों का कहना है कि बदर को पुलिस ने जब पकड़ा तो उसने पास में रखा चूहा मार दवा खा लिया। पुलिस ने जब उससे पूछताछ शुरू की तो उसने बताया कि अब कोई फायदा नहीं है। उसने चूहा मारने की दवा खाई है। यह सुनते ही पुलिसकर्मी घबरा गए। आननफानन बदर को अस्पताल ले जाया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि अब उसका इस दुनिया में कोई नहीं है। ऐसे में पकड़े जाने के बाद पुलिसकर्मियों को फंसाने के लिए उसने दवा खाई थी। बदर की हालत में सुधार हो गया है।

विज्ञापन

Lucknow Murders: आरोपी बदर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

सवालाें पर चुप्पी, देता रहा गलत जवाब

पुलिस ने पत्नी और बेटियों की हत्या करने को लेकर बदर से कई सवाल किए। अधिकांश सवालों पर आरोपी शांत रहा। हालांकि, दबाव बनाने पर वह मनगढ़ंत जवाब देता रहा। सूत्रों का कहना है कि जिस तरह अरशद ने गुमराह किया था। वैसे ही बदर ने भी सवालों के सही जवाब नहीं दिए। पुलिस मंगलवार को आरोपी को जेल भेजेगी। माना जा रहा है कि अरशद और बदर को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेकर आमना सामना कराया जाएगा। इसके बाद हत्या का कारण उजागर होगा।

ये है मामला

आगरा निवासी अरशद ने पिता के साथ मिलकर मां अस्मा (49), बहनें अल्शिया (19), रहमीन (18), अक्सा (16) और आलिया (9 ) की चारबाग के होटल में हत्या कर दी थी। आरोपी 30 दिसंबर को अजमेर से लखनऊ आए थे। दो दिन के लिए होटल का कमरा बुक कराया था। 31 दिसंबर की रात में दोनों ने परिवार को खत्म कर दिया था। अरशद ने इस दौरान वीडियो भी बनाया था। वारदात के बाद अरशद ने सरेंडर कर दिया था, जबकि बदर भाग निकला था। नाका थाने में हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें