राजधानी में मौसम में बदलाव की आहट के बीच सोमवार रात से पारे में उछाल देखने को मिलेगा। पश्चिमी विक्षोभ व पुरवाई के असर से बादलों की आवाजाही के भी आसार हैं। क्रिसमस के बाद 26 से 28 दिसंबर के बीच लखनऊ में वर्षा की संभावना है। राजधानी में रविवार को मौसम लगभग स्थिर रहा। दोपहर में तेज धूप खिली, लेकिन रात में सर्दी रही।
आज का तापमान
अधिकतम 25.2 , न्यूनतम 9.
सूर्योदय 6.52, सूर्यास्त शाम 5 .19
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सोमवार से तीन दिन तक शहर में रहेंगे। वह अटल जन्म शताब्दी समारोह के तहत होने वाले कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। भाजपा महानगर मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि रक्षा मंत्री सोमवार दोपहर 3:05 बजे अमौसी एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। यहां से वह कालिदास मार्ग स्थित आवास पर जाएंगे। 24 दिसंबर को वह भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी के अवसर पर सुबह 11 बजे केडी सिंह बाबू स्टेडियम में अटल युवा महाकुंभ में शामिल होंगे। दोपहर 12:30 बजे कैंट दिलकुशा लॉन में आयोजित अटल स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ करेंगे। शाम 5:30 बजे अटल कन्वेंशन सेंटर चौक में कवि सम्मेलन में शिरकत करेंगे।
25 दिसंबर को रक्षा मंत्री सुबह 10:45 बजे लोकभवन हजरतगंज में अटल जी की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे। फिर वह लोक भवन में ही 11 बजे से आयोजित सुशासन दिवस के कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 12:15 बजे कुड़ियाघाट पर अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे।
आज ट्रेनों में यह बदलाव।
गोरखपुर-गोंडा रेलखंड पर चुरेब-मुंडेरवा स्टेशनों के बीच इंटरलॉकिंग कार्य के चलते 23 से 26 दिसंबर तक छह ट्रेनें निरस्त रहेंगी। वहीं, 12 ट्रेनें बदले रूट और रास्ते में रोककर चलाई जाएंगी। सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि 05425/26 भटनी-अयोध्या धाम जंक्शन-भटनी 24 व 25 दिसंबर को निरस्त रहेंगी। 12531/32 गोरखपुर-लखनऊ जंक्शन-गोरखपुर एक्सप्रेस और 04137 ग्वालियर बरौनी स्पेशल ट्रेन 25 दिसंबर को कैंसिल रहेंगी। 04138 बरौनी-ग्वालियर स्पेशल ट्रेन 26 को नहीं चलेगी।