फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow : कल से दीपावली तक गुल नहीं होगी बिजली, रोका गया लाइनों की मरम्मत का काम... अब छठ के बाद होगा शुरू

Sat, 26 Oct 2024 12:06 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

No power cuts on Diwali: लखनऊ में रविवार से लेकर दिवाली तक एक बार भी बिजली नहीं जाएगी। बिजली लगातार मिलती रहे इसके लिए लाइनों की मरम्मत का काम भी रोक दिया गया है। 
विज्ञापन
कल से नहीं होगी बिजली कटौती। - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में उपकेंद्रों, बिजली की लाइनों की मरम्मत के काम के चलते रोजाना घंटों कटौती हो रही है। हालांकि, इसके बावजूद दीपावली से पहले सभी जगह मरम्मत का काम पूरा होने के आसार नहीं हैं। ऐसे में अब रविवार से दिवाली तक अभियान रोक दिया जाएगा। त्योहार पर बिजली आपूर्ति की जरूरत की समीक्षा के बाद फिर से मरम्मत का काम शुरू होगा। रिवैम्प्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (आरडीएसएस) के तहत जो काम सितंबर में पूरे हो जाने थे, वे अक्तूबर में भी पूरे नहीं हो सके हैं। अभी तक 40 प्रतिशत काम ही हुआ है।
विज्ञापन


शहर में अब भी ऐसे कई क्षेत्र हैं, जहां जर्जर तार बदलने व खंभों के आस-पास लगे पेड़ों की छंटाई होनी है। दीपावली करीब होने से बिजली की मांग अधिक है। इस कारण रविवार से मरम्मत का काम रोक दिया जाएगा। 31 अक्तूबर को दीपावली है। इसके बाद भी कर्मचारी अवकाश पर रहेंगे। सात नवंबर को छठ पूजा है। ऐसे में अब मरम्मत की शुरुआत आठ नवंबर के बाद ही होगी।

आउटसोर्सिंग कर्मियों की नाराजगी भी परेशानी
मरम्मत के काम में देरी की वजह आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की नाराजगी भी है। इनका आरोप है कि एक-एक कर्मचारी पर दो से तीन के काम का बोझ है। कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री देवेंद्र कुमार पांडेय ने कहा कि छंटनी से भी कर्मचारियों में नाराजगी है। इस कारण काम में तेजी नहीं आ पा रही है।
विज्ञापन


मरम्मत का 40 फीसदी ही हुआ काम
मरम्मत का अभी तक 40 प्रतिशत तक काम ही हुआ है। दीपावली को देखते हुए शनिवार के बाद काम बंद कर दिया जाएगा।- वीपी सिंह, मुख्य अभियंता, लेसा





 
विज्ञापन

मरम्मत के काम के चलते आज यहां होगी कटौती

- राजाजीपुरम में सुबह 9 से 11 बजे।
- राजभवन उपकेंद्र पर सुबह 7 से 8 बजे तक।
- राजभवन कॉलोनी में सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक।
- राजभवन की गुलमोहर कॉलोनी में सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक।
- मुंशीपुलिया में सुबह 10 से शाम 5 बजे तक।
- अहिबरनपुर और त्रिवेणीनगर में सुबह 10 से शाम चार बजे तक।
- पक्कापुल, ब्रम्हनगर, कदम रसूल में सुबह 10 से शाम 5 बजे तक।
- गोमतीनगर मुख्य बस खंड में सुबह 7 से सुबह 9 बजे तक।
- हरदोई रोड टीवी हॉस्पिटल में दोपहर 2 से शाम 6 बजे तक।
- पुरनिया सीतापुर रोड पर सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक
- निरालानगर में सुबह 10 से शाम 5 बजे तक।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें