फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: मोहर्रम के जुलूस पर पुराने लखनऊ में रहेगा डायवर्जन, 27 या 28 जून को मनाया जा सकता है त्योहार

Wed, 25 Jun 2025 11:48 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Traffic changes on Muharram: मोहर्रम के मौके पर लखनऊ में ट्रैफिक बदला हुआ रहेगा। चांद के अनुसार यह तय होगा कि त्योहार 27 जून को है या 28 जून को। 
विज्ञापन
मुहर्रम का जुलूस। सांकेतिक फोटो। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहली मोहर्रम के अवसर पर निकलने वाले शाही जरी के जुलूस की वजह से पुराने लखनऊ में ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया है। चांद दिखने के मुताबिक 27/28 जून को शाम 7 बजे से डायवर्जन लागू रहेगा। जुलूस बड़ा इमामबाड़ा थानाक्षेत्र चौक से शुरू होकर रूमीगेट पुलिस चौकी चौराहा, घंटाघर तिराहा, शीशमहल, सतखंडा तिराहा, रईस मंजिल, छोटा इमामबाड़ा थानाक्षेत्र-ठाकुरगंज में पूरा होगा। लिहाजा, शाम 7 बजे से जुलूस की समाप्ति तक डायवर्जन लागू रहेगा।

विज्ञापन


1. सीतापुर रोड की ओर से आने वाले यातायात डालीगंज रेलवे क्रासिंग से पक्का पुल होते हुये बड़ा इमामबाड़ा की ओर नहीं जा सकेंगें। यह वाहन डालीगंज रेलवे क्रासिंग ओवरब्रिज से चौराहा नंबर आठ व आईटी चौराहा होतेे हुए जाएंगे।
2. हरदोई रोड की तरफ से आने वाला यातायात कोनेश्वर चौराहे से घंटाघर नहीं जा सकेगा। चौक, मेडिकल क्रास (कमला नेहरू) होकर वाहन जाएंगे।
3. कैसरबाग से सीतापुर रोड की ओर जाने वाले वाहन पक्कापुल की ओर नहीं जा सकेंगे। यह वाहन डालीगंज पुल से इक्का तांगा नदवा बंधा से बाएं आईटी चौराहा, कपूरथला, मड़ियांव होते हुए जाएंगे।
विज्ञापन

4. कैसरबाग से हरदोई रोड जाने वाले वाहन पक्का पुल की ओर नही जा सकेंगे। यह वाहन शाहमीना तिराहे से बांए मेडिकल कालेज, चौक, कोनेश्वर होकर जाएंगे।
5. हुसैनाबाद की ओर से आने वाले वाहन हुसैनाबाद (रामगंज) तिराहा से छोटा इमामबाड़ा होकर घंटाघर की ओर नहीं जा सकेंगे। यह वाहन हुसैनाबाद तिराहा से तहसीनगंज तिराहा होकर जाएंगे। तहसीनगंज तिराहा से हुसैनाबाद वाहन नहीं जा सकेंगे।
6. चौक चौराहा से खुन-खुन जी गर्ल्स डिग्री कालेज होकर जाने वाले वाहन नींबू पार्क तिराहा (रूमी गेट चौकी चौराहा) की ओर नही जा सकेंगे। यह वाहन चौक चौराहा से मेडिकल क्रास (कमला नेहरू) होकर मेडिकल कालेज चौराहा या कोनेश्वर होते हुए जाएंगे।
7. नीबू पार्क फ्लाई ओवर से उतरने वाले वाहन रूमी गेट की बजाय चौक चौराहा, ठाकुरगंज अथवा चरक चौराहा होकर जाएंगे।
8. मेडिकल क्रास (कमला नेहरू) चौराहा से कोई यातायात नींबू पार्क (रूमी गेट चौकी चौराहा) की ओर नहीं जा सकेगा। यह वाहन मेडिकल कॉलेज चौराहा या चौक कोनेश्वर होकर जाएंगे।
9. शाहमीना तिराहा से पक्कापुल होकर बडे इमामबाडे की ओर यातायात नही जा सकेगा। वाहन मेडिकल कालेज चौराहा, मेडिकल क्रास(चरक) चौराहा, चौक, कोनेश्वर या डालीगंज पुल चौराहे से दाहिने आईटी चौराहा होकर जाएंगे।
10. नीबू पार्क (रूमी गेट चौकी चौराहा) से कोई भी वाहन इमामबाड़ा या घंटाघर, छोटे इमामबाड़े की ओर नहीं जा सकेंगे। यह वाहन मेडिकल क्रास (चरक) चौराहा या बंधा रोड नया पक्का पुल होकर जाएंगे।
11. ग्रीन कॉरिडोर से आने वाले वाहन नींबू पार्क चौराहा की ओर की बजाय टीले वाली मस्जिद या नया पक्का पुल पारकर खदरा की ओर होते हुए जाएंगे।
12. नक्खास तिराहे से विक्टोरिया स्ट्रीट की बजाय वाहन रकाबगंज पुल/बाजार खाला होकर जाएंगे।
13. मेडिकल क्रास (चरक) चौराहे सामान्य यातायात नक्खास तिराहा (विक्टोरिया स्ट्रीट) या फूलमंडी, नींबू पार्क (रूमी गेट चौकी) चौराहा की ओर नही जा सकेगा। यह वाहन मेडिकल कालेज, रकाबगंज पुल या चौक चौराहा, कोनेश्वर चौराहा होकर जाएंगे।
14. कुडिया घाट रोड तिराहा (नया पुल ढाल) से नींबू पार्क (रूमी गेट चौकी) चौराहा की ओर यातायात नही आ सकेगा। यह यातायात बंधा रोड या नया पक्का पुल होते हुए जाएंगे।
विज्ञापन

15. पक्कापुल चौराहे से बड़ा इमामबाड़ा, रूमी गेट चौराहा, घंटाघर तिराहा से छोटा इमामबाडा तक जूलूस के मार्ग पर यातायात पूरी तरह बंद रहेगा।


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें