फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: कोर्ट में पेशी पर आया बंदी मौका देख हुआ लापता, हड़कंप मचने के बाद दो सिपाही हुए निलंबित

Wed, 28 Aug 2024 12:50 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Prisoner missing: लखनऊ में एक अजीब घटना घटी। यहां कोर्ट में पेशी में आया एक बंदी मौका देखकर भाग गया। काफी तलाश करने के बाद भी उसे खोजा नहीं जा सका है। 
विज्ञापन
कैदी फरार - फोटो : ani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पेशी पर आया एक बंदी मंगलवार को कोर्ट से भाग निकला। काफी तलाश के बाद भी वह नहीं मिला। मामले में दो सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया है। वजीरगंज थाने में दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। भागे बंदी पर भी केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


मड़ियांव गांव ओरो सिटी निवासी राज कुमार धोखाधड़ी मामले में जानकारी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था। मंगलवार को उसकी पेशी थी। जिला जेल से उसको पुलिस अभिरक्षा में कोर्ट लाया गया। सिपाही विपिन पांडेय और देवेश कुमार अभिरक्षा में तैनात थे। कोर्ट पहुंचने पर जैसे ही वह गाड़ी से उतरा, वैसे ही भाग निकला। वजीरगंज इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र मिश्र ने बताया कि भागे हुए बंदी राजकुमार की तलाश जारी है। फुटेज देखे जा रहे हैं। उसके करीबियों से भी पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें