फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ : खाते से रकम उड़ाने वाले नाइजीरियन गिरोह का बदमाश गिरफ्तार, हरदोई की शिक्षिका के खाते से उड़ाये थे 6 लाख

Thu, 03 Mar 2022 07:16 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

साइबर क्राइम थाने के निरीक्षक अजीत कुमार यादव के मुताबिक हरदोई के प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिक्षिका के खाते से जालसाजों ने 608548 रुपये साफ कर दिये। जानकारी होने पर पीड़िता ने हरदोई शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन
online fraud
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साइबर क्राइम थाने के निरीक्षक ने नाइजीरियन गिरोह के सदस्य को गिरफ्तार किया है। इस गिरोह ने हरदोई के प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिक्षिका के खाते से 6.08 लाख रुपये उड़ा लिये थे। पुलिस के मुताबिक इस गिरोह के चार सदस्यों को पहले ही गिरफ्तार किया गया था।

विज्ञापन


साइबर क्राइम थाने के निरीक्षक अजीत कुमार यादव के मुताबिक हरदोई के प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिक्षिका के खाते से जालसाजों ने 608548 रुपये साफ कर दिये। जानकारी होने पर पीड़िता ने हरदोई शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया। मामला बड़ा होने के कारण हरदोई पुलिस ने साइबर क्राइम थाने की मदद ली। साइबर क्राइम टीम ने इस गिरोह सक्रिय सदस्य कपमिनखुप वैफे को गिरफ्तार किया है।

कपमिनखुप नागालैंड के दीमापुर का रहने वाला है। वहीं इस मामले में उसके चार साथी  नाइजीरिया के अनमबरा स्टेट निवासी माइकल, उदाला चकउदी पैट्रिक जूनियर, नेल्सन और फ्रांसिस इमोका को साइबर क्राइम टीम ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। इस गिरोह की मदद करने वाले शातिर सहयोगी की तलाश की जा रही थी। इस मामले में साइबर क्राइम टीम को मंगलवार को सफलता मिली। साइबर क्राइम टीम उसे लेकर लखनऊ पहुंची। उससे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें