फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: अब सुल्तानपुर रोड से भी जुड़ेगा ग्रीन कॉरिडोर, सेना की जमीन से मरी माता मंदिर तक बनाई जाएगी सड़क

Wed, 08 Apr 2026 12:27 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

सेना की जमीन से मरी माता मंदिर तक फोर लेन सड़क बनने से 10,00,000 की आबादी की आवाजाही आसान हो जाएगी। इसके लिए 33 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन
एलडीए वीसी ने ग्रीन कॉरिडोर के काम का निरीक्षण किया। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिपराघाट से शहीद पथ के बीच आकार ले रहा ग्रीन कॉरिडोर अब सुल्तानपुर रोड से भी जुड़ेगा। इसके लिए सेना की जमीन से मरी माता मंदिर तक फोर लेन सड़क बनाई जाएगी। इससे करीब 10 लाख की आबादी की गोमतीनगर विस्तार से अर्जुनगंज की ओर आवाजाही आसान होगी। एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने मंगलवार को निरीक्षण के बाद सड़क का काम जल्द शुरू कराने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि ग्रीन कॉरिडोर के तीसरे चरण में पिपराघाट से शहीद पथ के बीच बंधा व सड़क निर्माण के साथ फ्लाईओवर और ब्रिज का काम कराया जा रहा है। इस रूट को जनता के लिए और उपयोगी बनाने के लिए ग्रीन कॉरिडोर को सुल्तानपुर रोड से सीधे जोड़ा जाएगा।

ये भी पढ़ें - आफत की बारिश: सीएम योगी ने अफसरों को 24 घंटे में राहत पहुंचाने का दिया निर्देश, बोले- लापरवाही अक्षम्य
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - पूरे प्रदेश में बारिश का प्रकोप, आज इन जिलों में चल सकती है भीषण आंधी; आठ डिग्री तक गिरेगा पारा.. सीएम ने दिए ये आदेश
विज्ञापन


इस काम के लिए सेना की जमीन पर निर्माणाधीन ग्रीन कॉरिडोर से सुल्तानपुर रोड स्थित मरी माता मंदिर तक फोर लेन सड़क बनाई जाएगी। करीब 1800 मीटर लंबी सड़क के निर्माण पर 33 करोड़ रुपये खर्च होंगे। नई सड़क बनने से पुलिस मुख्यालय, ओमैक्स, एम्मार टाउनशिप समेत गोमतीनगर विस्तार से अर्जुनगंज की ओर जाना-आना आसान होगा।

15 जून तक पूरा हो जाएगा डालीगंज आरओबी का काम
बीसी ने बताया कि ग्रीन कॉरिडोर के तहत पक्का पुल से डालीगंज तक बनाए जा रहे करीब डेढ़ किमी लंबे आरओबी के बीच रेलवे लाइन आ रही है। रेलवे से एनओसी मिलने के बाद अब पुल का काम 15 जून तक पूरा कर लिया जाएगा। यह आरओबी चालू होने से खदरा, सीतापुर रोड, चौक, हुसैनाबाद, बसंतकुंज की आबादी को बड़ी राहत मिलेगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें