फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohsina Kidwai death: बाराबंकी की निवासी थीं दिग्गज कांग्रेसी नेता मोहसिना किदवई, गांधी परिवार की थीं करीबी

Wed, 08 Apr 2026 11:33 AM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

मोहसिना किदवई दो बार छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सदस्य भी चुनी गईं। वह 1978 उपचुनाव, 1980 और 1984 में मेरठ से सांसद चुनी गईं। इसके बाद 2004 से 2010 और 2010 से 2016 तक राज्यसभा की सदस्य रहीं।
विज्ञापन
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता मोहसिना किदवई - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता मोहसिना किदवई (94) का दिल्ली में निधन हो गया है। वह बाराबंकी की निवासी थी। जिससे राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर है। वह पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के बेहद करीब मानी जाती थीं और लंबे समय तक राष्ट्रीय राजनीति में सक्रिय रहीं।

विज्ञापन


एक जनवरी, 1932 को बाराबंकी में जन्मीं मोहसिना किदवई दो बार छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सदस्य भी चुनी गईं। वह 1978 उपचुनाव, 1980 और 1984 में मेरठ से सांसद चुनी गईं। इसके बाद 2004 से 2010 और 2010 से 2016 तक राज्यसभा की सदस्य रहीं।

इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के कार्यकाल में स्वास्थ्य, शहरी विकास, पर्यटन, परिवहन और ग्रामीण विकास जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालयों का जिम्मा संभाला। सोनिया गांधी और गांधी परिवार से भी उनके करीबी संबंध थे। 1 जनवरी 1932 को जन्मीं किदवई का बाराबंकी जिले से गहरा जुड़ाव रहा। मसौली क्षेत्र में उनका ननिहाल और ससुराल था, जहां वह अक्सर आती-जाती रहती थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें