फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ : सेल्फी के चक्कर में इमामबाड़े के गुंबद से गिरी युवती घायल, पहले भी हुआ है हादसा

Tue, 04 Jan 2022 01:08 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

पल्लवी एक निजी संस्थान से फैशन डिजाइनिंग की अंतिम वर्ष की छात्रा थी। पल्लवी पांडेय अपने दोस्तों के साथ इमामबाड़ा घूमने गई थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ग्रुप में करीब 12 से 15 छात्र-छात्राएं शामिल थे। पल्लवी व कुछ छात्राएं पहली मंजिल पर पहुंचकर सेल्फी ले रही थी।
विज्ञापन
इमामबाड़े से गिरी घायल युवती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चौक स्थित बड़ा इमामबाड़ा में सोमवार को घूमने गई निजी फैशन डिजाइनिंग संस्थान की छात्रा अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे के समय वह इमामबाड़े के ऊंचे गुंबद पर चढ़कर सेल्फी ले रही थी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। युवती के नीचे गिरते ही वहां अफरा-तफरी मच गई। घायल छात्रा को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। जहां उसे प्राथमिक उपचार के बाद देर शाम को घर भेज दिया गया।

विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक चौक कुलदीप दुबे के मुताबिक विनयखंड निवासी अविनाश पांडेय की पत्नी पल्लवी एक निजी संस्थान से फैशन डिजाइनिंग की अंतिम वर्ष की छात्रा थी। पल्लवी पांडेय अपने दोस्तों के साथ इमामबाड़ा घूमने गई थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ग्रुप में करीब 12 से 15 छात्र-छात्राएं शामिल थे। सभी लोग टिकट लेने के बाद ऊपर घूमने गये थे। पल्लवी व कुछ छात्राएं पहली मंजिल पर पहुंचकर सेल्फी ले रही थी। इसी बीच अचानक पल्लवी अनियंत्रित हो गई। जिससे वह गुंबद से 10 से 12 फीट नीचे गिर गई। सिर तरफ से गिरने के कारण ज्यादा चोटिल हो गई। आननफानन उसके दोस्तों ने पल्लवी को इमामबाड़े से बाहर लेकर गये। जहां एबुंलेंस को कॉल कर बुलाया गया। उसे ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक चौक कुलदीप दुबे के मुताबिक छात्रा का पैर फिसल गया था। जिसके कारण वह नीचे गिर गई थी। उसे प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है।

पहले भी हुआ है हादसा
इमामबाड़ा में सेल्फी लेने के चक्कर में पहले भी हादसा हो चुका है। चार जुलाई 2017 को सोमवार के ही दिन नौवीं का छात्र फाजिल हुसैन दूसरी मंजिल से गिर गया था। उसे गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। फाजिल की रीढ़ की हड्डी, हाथ व पैर कई जगह से टूट गये थे। ठाकुरगंज के जफरिया कालोनी निवासी जाहिद हुसैन का बेटा फाजिल अपनी बहन फरजीना, सामिया और लाइबा के साथ इमामाबाड़ा घूमने गया था। फरजीना नीचे बैठी थी। जबकि फाजिल व दो अन्य बहनें दूसरी मंजिल पर पहुंच गये। वहीं फाजिल ने अपने मोबाइल से सेल्फी लेने लगा। सेल्फी लेते समय उसका चश्मा नीचे गिर गया। चश्मा पकड़ने की कोशिश में वह अनियंत्रित होकर गिर गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें