मवई खंतारी गांव में आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित किए जाने के मामले में पुलिस तंत्र की बड़ी चूक सामने आई है। गांव के ही कुछ लोगों ने बताया कि पहाड़पुर बीट के पुलिसवालों को पल-पल की खबर थी। उन्होंने गांव की गतिविधियों को गंभीरता से नहीं लिया नतीजा शनिवार को बवाल हुआ। यह भी बताया कि प्रतिमा को स्थापित करने की योजना कई दिनों से चल रही थी। ग्रामीणों ने चंदा इकट्ठा कर 85 हजार रुपये में प्रतिमा खरीदी। पुलिस व एलआईयू को इसकी भनक तक नहीं लगी।
सोमवार को जुलूस निकालने की तैयारी
गांव के लोग सोमवार को जुलूस निकालने की तैयारी में हैं। इसके लिए ग्रामीणों ने अनुमति मांगी है, जो फिलहाल दी नहीं गई है। सूत्र बताते हैं कि ग्रामीणों को अनुमति न मिलने की स्थिति में भी जुलूस निकालने की तैयारी में है। इस बारे में कोई पुलिस अधिकारी कुछ बोलने के लिए तैयार नहीं है।
संबंधित वीडियो-
यह भी पढ़ें-
UP: मुख्यमंत्री योगी ने अपनी कैबिनेट के साथ डॉ. आंबेडकर को दी श्रद्धांजलि, माल्यार्पण कर उनके योगदान को किया याद