फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow Airport: दिल्ली, मुंबई, बंगलूरू सहित 12 उड़ानें देरी की हुईं शिकार, टर्मिनल पर बढ़ी भीड़; आईं शिकायत

Mon, 14 Apr 2025 11:37 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

Lucknow Airport: दिल्ली एयरपोर्ट के रनवे पर ट्रैफिक कंजेशन होने के कारण लखनऊ रूट की उड़ानें देरी की शिकार हुईं। 
 
विज्ञापन
लखनऊ एयरपोर्ट पर विमानों में हुई देरी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली एयरपोर्ट के रनवे पर ट्रैफिक कंजेशन होने के कारण लखनऊ रूट की उड़ानें देरी की शिकार हुईं। पिछले तीन दिनों से ट्रैफिक व खराब मौसम के चलते विमान लेट हो रहे हैं, जिससे यात्रियों को असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन


चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, बंगलूरू, जयपुर आदि रूट की फ्लाइटें रविवार को लेट हुईं। विमानों की देरी तीन दिन से बनी हुई है। इससे यात्रियों की शिकायतें भी बढ़ रही हैं। लखनऊ से दिल्ली जाने वाली इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई-2437 रविवार को एक घंटे बीस मिनट की देरी से टेकऑफ कर सकी। 

वहीं इंडिगो की ही 6ई-2111 आधे घंटे, एयर इंडिया की एआई-2500 चालीस मिनट, 6ई-2026 एक घंटे व इंडिगो की ही 6ई-2704 डेढ़ घंटे लेटलतीफी की शिकार हुई। वहीं, वापसी में दिल्ली से लखनऊ आने वाली इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई-6479 पैंतीस मिनट, इंडिगो की 6ई-2703 एक घंटे देरी से अमौसी पहुंची। इसी क्रम में लखनऊ से हैदराबाद जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई-6166 पैंतीस मिनट व लखनऊ से मुंबई जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई-2058 पौने तीन घंटे देरी से पहुंची। लखनऊ से बंगलूरू जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की एआईएक्स-1978 बीस मिनट व बंगलूरू से लखनऊ आने वाली स्मार्ट लिंक्स की उड़ान संख्या 451 आधे घंटे देरी से पहुंची। जयपुर से लखनऊ आने वाली इंडिगो की 6ई-2176 पचपन मिनट देरी से पहुंची।
विज्ञापन

 

Lucknow News: अफ्रीकी महिला तस्कर के पेट से निकले 30 ड्रग कैप्सूल, तीन दिन में निकाला जा सका मादक पदार्थ

विज्ञापन

एयरपोर्ट टर्मिनल पर बढ़ी भीड़

विमानों की लेटलतीफी के चलते यात्रियों को एयरपोर्ट टर्मिनल पर इंतजार करना पड़ा। यहां मुसाफिरों की भीड़ बढ़ गई। बैठने के लिए पर्याप्त इंतजाम थे, इसके बावजूद यात्रियों को विमानों के इंतजार में काफी समय लगाना पड़ा। यात्रियों की शिकायत पर एयरलाइंस ने खेद जताया।

एसी में बहा पसीना, हुई शिकायत
एयरपोर्ट पर एसी कूलिंग के ठीक से काम करने पर यात्री परेशान हुए। सीमा भारती को दिल्ली जाना था, उनकी फ्लाइट लेट थी। इंतजार के दौरान उन्हें गर्मी महसूस हुई तो उन्होंने एसी के काम नहीं करने की शिकायत की। पैसेंजर प्रवीण सिंह ने एसी कूलिंग के ढंग से काम न करने की शिकायत की।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें