शव रखकर किया प्रदर्शन।
- फोटो : अमर उजाला।
प्रदर्शन के दौरान ही बीकेटी से भाजपा विधायक योगेश शुक्ला भी पहुंच गए। उन्होंने परिजनों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को हटाया और शव घर भिजवा दिया। भाजपा विधायक योगेश दोबारा मोहित के घर पहुंचे और एक लाख रुपये की आर्थिक मदद दी। शाम को पुलिस की मौजूदगी में भैंसाकुंड में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
पति मर गया...ये पैसा मेरे किस काम का
व्यापारी मोहित पांडेय की मां को बीकेटी विधायक योगेश शुक्ला ने एक लाख रुपये की मदद दी तो पत्नी ने विरोध करते हुए कहा-पति मर गया...ये पैसा मेरे किस काम का। पत्नी ने यह कहते हुए विधायक के दिए पैसे मोहित के शव पर रख दिए।
हिरासत में हुई मौत को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने रविवार को भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सत्तारूढ़ दल ने राज्य में ऐसा जंगल राज स्थापित कर दिया है कि पुलिस क्रूरता का पर्याय बन गई है। प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, लखनऊ में यूपी पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया और अगली सुबह एक की मौत हो गई। एक पखवाड़े में यूपी पुलिस की हिरासत में यह दूसरी मौत है। परिवार का आरोप है कि पुलिस ने उनके बेटे को मार डाला। उन्होंने दावा किया कि हिरासत में मौतों के मामले में उत्तर प्रदेश देश में पहले स्थान पर है। कांग्रेस महासचिव ने कहा, जहां कानून के रक्षक ही लोगों की जान ले रहे हों, वहां जनता किससे न्याय की उम्मीद रखे।