ठंड के मामले लखनऊ इन दिनों शिमला, देहरादून, नैनीताल जैसे हिल स्टेशनों को कड़ी टक्कर दे रहा है। शाम होते ही घने से कोहरे लिपट जाने वाली राजधानी में कब सुबह हो जाती है पता ही नहीं चल रहा।
शाम होने तक बड़ी मुश्किल से दोपहर बाद एक-दो घंटे के लिए सूर्य देव के दर्शन हो जाएं तो भी कोई फायदा नहीं। क्योंकि इसमें बैठने पर भी गलन या ठंड से कोई राहत नहीं मिल रही है। बृहस्पतिवार को लगातार चौथे दिन का अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से कम रहा।
यह 17.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विज्ञानी के मुताबिक कोहरे की घनी चादर सूर्य की रोशनी को आने से रोक रही है। इसके चलते गलन भरी ठंड बरकरार है। आने वाले दिनों में ऐसी ही ठंड रहेगी।
पिछले साल दिसंबर में सिर्फ एक दिन 20 डिग्री से नीचे गया था पारा
राजधानी पर कोहरे की चादर
- फोटो : amar ujala
पांच दिसंबर से प्रदेश के तमाम हिस्सों सहित राजधानी में छाई कोहरे की घनी चादर से बीते चार दिनों में शहरियों को कुल मिलाकर महज 10-12 घंटे ही धूप नसीब हुई है।
राजधानी का अधिकतम तापमान पिछले चार दिनों से लगातार देहरादून, जम्मू और शिमला जैसे स्थानों हिल स्टेशनों से कम या उसके आसपास ही रिकॉर्ड हो रहा है। आंकड़ों की मानें तो पिछले साल दिसंबर 2015 में सिर्फ एक दिन ही अधिकतम तापमान 20 डिग्री के नीचे गया था।
बाकी दिन यह 20 से 24 के बीच ही दर्ज किया गया था। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जेपी गुप्त ने बताया कि चूंकि वायुमंडल में अधिकतम आर्द्रता स्तर 95 से 100 प्रतिशत के आसपास है इसलिए कोहरा लगातार घना हो रहा है।
इस कारण सूरज की रोशनी नहीं पहुंच पा रही है। साथ ही बर्फीली पछुआ हवाएं गलन भरी ठंड बढ़ा रही हैं। अभी ठंड के यह तेवर कुछ दिन और जारी रह सकते हैं। सुबह और रात के समय घने कोहरे का पड़ना जारी रहेगा, तापमान में विशेष बदलाव नहीं की उम्मीद नहीं है।
तापमान पर एक नजर
सोमवार सुबह लखनऊ का नजारा
- फोटो : amar ujala
लखनऊ
तारीख अधिकतम न्यूनतम
08 दिसंबर 17.3 09.9
07 दिसंबर 19.2 11.1
06 दिसंबर 17.3 11.0
05 दिसंबर 20.8 08.6
शिमला
08 दिसंबर 20.3 10.0
07 दिसंबर 20.3 11.0
06 दिसंबर 20.4 11.2
05 दिसंबर 20.0 10.5
देहरादून
08 दिसंबर 26.0 10.4
07 दिसंबर 24.4 10.0
06 दिसंबर 26.0 10.6
05 दिसंबर 25.5 10.2
जम्मू
08 दिसंबर 22.2 09.5
07 दिसंबर 21.8 08.9
06 दिसंबर 22.3 09.4
05 दिसंबर 23.2 09.5
नैनीताल
07 दिसंबर 18.0 03.0
06 दिसंबर 18.0 03.0
05 दिसंबर 18.0 04.0