फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: पार्क में लगे हाई मास्ट पोल में आए करंट से किशोर की मौत, एक्सरसाइज करने के लिए आया था पार्क

Sun, 01 Sep 2024 11:34 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

लखनऊ के कंचन नगर स्थित एक पार्क में लगे हाई मास्क पोल में आ रहे करंट की चपेट में आने से एक किशोर की मौत हो गई है। 
विज्ञापन
इसी पार्क में सुबह हुई घटना। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ के गुडंबा के कंचन नगर, कल्याणपुर स्थित गायत्री पार्क में लगे हाई मास्क पोल में आ रहे करंट की चपेट में आने से 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। पार्क में आए लोगों की सूचना पर पहुंची गुडंबा पुलिस ने विद्युत आपूर्ति बंद करा किशोर को सीएचसी ले गई। जहां डाक्टरों ने किशोर को मृत घोषित कर दिया। किशोर का नाम अभिषेक कुमार गौतम है। 

विज्ञापन




लोगों का अनुमान है कि किशोर पार्क में कसरत करने आया और करंट की चपेट में आ गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर निगम द्वारा पार्क में हाई मास्ट पोल लगाया गया था। कुछ समय पूर्व आंधी के कारण लाइट घूम गई थी। 

जिसकी शिकायत  नगर निगम और बिजली विभाग के अधिकारियो को दी गई थी। बिजली कर्मियों ने खानापूर्ति करते हुए लाईट को घुमा दिया। जो बिजली के तार को छू रहा था। उसी से करंट उतरने से किशोर उसकी चपेट में आ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें