केस-1
घर के पास 5-7 स्कूल, विकल्प में एक भी नहीं मड़ियाव के अर्जुन नगर की रहने वाली हस्तुन कुरैशी शुक्रवार को बीएसए कार्यालय पहुंचीं। उन्होंने बताया कि बच्चे का पहली कक्षा में प्रवेश कराना है लेकिन पोर्टल पर आवेदन के दौरान स्कूल का विकल्प नहीं आ रहा है। यह समस्या दो दिनों से है, जबकि घर के आसपास 5 से 7 निजी स्कूल हैं।
केस-2
पंजीकरण में दोबारा सुधार का विकल्प नहीं
जिला बेसिक शिक्षा कार्यालय पहुंचे मेहंदीगंज निवासी फैजल ने बताया कि पंजीकरण के दौरान वार्ड का नाम गलत हो गया है। अब सुधार करना चाहते हैं तो विकल्प नहीं आ रहा है। इससे परेशानी हो रही है।
बीएसए कार्यालय में अभिभावक कर सकते हैं शिकायत
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विपिन कुमार ने बताया कि आरटीई ऑनलाइन आवेदन के दौरान किसी भी अभिभावक को परेशानी हो रही है तो इसकी शिकायत जिला बेसिक शिक्षा कार्यालय में कर सकते हैं। समाधान किया जाएगा।