फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP : चुटकी भंडार कॉलेज में कोर्ट का नोटिस चस्पा होने के बाद शिक्षकों में नाराजगी, बोले- जमीन कब्जाने की कोशिश

Wed, 20 May 2026 12:52 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार पांडेय को निर्देश दिया कि सप्ताह भर में कालेज में पढ़ाई या कोई भी शैक्षणिक कार्य न होना सुनिश्चित करें। वहीं, नोटिस चस्पा होने पर शिक्षकों व छात्राओं ने नाराजगी जताई।
 
विज्ञापन
शिक्षकों ने कार्यवाही पर विरोध जताया। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी के हुसैनगंज स्थित चुटकी भंडार गर्ल्स इंटर कॉलेज में जर्जर बिल्डिंग का हवाला देते हुए कोर्ट की नोटिस चस्पा की गई है। नोटिस के बाद शिक्षको में आज नाराजगी बढ़ गई है। शिक्षकों का कहना है की कॉलेज बंद करने की साजिश की गई है।

विज्ञापन


शिक्षकों के मुताबिक कीमती जमीन के चलते कॉलेज को बंद करने का प्रयास है। इस सम्बन्ध में शिक्षा विभाग की टीम में शामिल अधिकारी अमिता सिंह शिक्षकों को समझाने पहुंची हैं।

बता दें की हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार पांडेय को निर्देश दिया कि सप्ताह भर में कालेज में पढ़ाई या कोई भी शैक्षणिक कार्य न होना सुनिश्चित करें। न्यायमूर्ति आलोक माथुर और न्यायमूर्ति बृजराज सिंह की खंडपीठ ने डीआईओएस को स्पष्ट रूप से आदेश दिया है कि जिस भवन में चुटकी भंडार गर्ल्स इंटर कॉलेज संचालित हो रहा है, उसकी अत्यंत जर्जर स्थिति को देखते हुए, समस्त शैक्षणिक कार्यों को बंद करके सभी विद्यार्थियों को निकटवर्ती विद्यालयों में स्थानांतरित किया जाए। कोर्ट ने यह आदेश विजय कुमार पांडेय की जनहित याचिका पर दिया। इसमें, कॉलेज की दयनीय स्थिति और छात्राओं की सुरक्षा का मुद्दा उठाया गया था लेकिन शिक्षकों ने इसे कॉलेज बंद करने की साजिश बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें