लखनऊ। मेजबान लखनऊ के तैराकों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 40वीं सब-जूनियर व 55वीं जूनियर उत्तर प्रदेश राज्य तैराकी चैंपियनशिप के दूसरे दिन शुक्रवार को 18 पदक अपने नाम किए। शहर और स्पोर्ट्स हॉस्टल, लखनऊ के खिलाड़ियों ने दो स्वर्ण, पांच रजत और 11 कांस्य पदक जीते। विभिन्न स्पर्धाओं में शहर के खिलाड़ियों ने अपनी छाप छोड़ी।
केडी सिंह बाबू स्टेडियम स्थित स्वीमिंग पूल में शिवेंद्र यादव ने पुरुष ग्रुप-3 की 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। स्पोर्ट्स हॉस्टल लखनऊ के राज चौहान ने पुरुष ग्रुप-4 की 100 मीटर बैकस्ट्रोक स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। लखनऊ की अंशिका श्रीवास्तव ने महिला ग्रुप-3 की 100 मीटर बैकस्ट्रोक, परी तिवारी ने महिला ग्रुप-4 की 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक और 100 मीटर फ्रीस्टाइल और स्पोर्ट्स हॉस्टल लखनऊ के मोहन निषाद ने पुरुष ग्रुप-4 की 100 मीटर बैकस्ट्रोक और मानस सिंह ने पुरुष ग्रुप-4 की 200 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा में रजत पदक जीते।
कांस्य पदक जीतने वालों में फियोना अबीर सिंह ने महिला ग्रुप-1 की 1500 मीटर फ्रीस्टाइल, सृष्टि तिवारी ने महिला ग्रुप-2 की 1500 मीटर फ्रीस्टाइल, सर्वांग राठौर ने पुरुष ग्रुप-4 की 100 मीटर बैकस्ट्रोक, दिव्या चौहान ने महिला ग्रुप-4 की 100 मीटर बैकस्ट्रोक और 200 मीटर फ्रीस्टाइल, सांची तिवारी ने महिला ग्रुप-3 की 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक और 50 मीटर बटरफ्लाई, इनाया कौशिक ने महिला ग्रुप-4 की 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक, शिवेंद्र यादव ने पुरुष ग्रुप-3 की 50 मीटर फ्रीस्टाइल और 100 मीटर फ्रीस्टाइल और राज चौहान ने पुरुष ग्रुप-4 की 200 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा में कांस्य पदक जीते।
इसके अलावा कुशीनगर, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, भदोही, देवरिया, कानपुर नगर, मिर्जापुर, आगरा, कन्नौज, वाराणसी, इटावा और स्पोर्ट्स कॉलेज, सैफई के तैराकों ने भी विभिन्न स्पर्धाओं में पदक जीते।
दूसरे दिन के मुख्य अतिथि नॉर्दर्न रेलवे के डिविजनल रीजनल मैनेजर सुनील कुमार वर्मा ने खिलाड़ियों के अनुशासन, मेहनत और समर्पण की सराहना की। इस दौरान उत्तर प्रदेश स्वीमिंग एसोसिएशन के मानद सचिव शिवम कपूर मौजूद रहे। 26 जुलाई तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर 42वीं सब-जूनियर एवं 52वीं जूनियर राष्ट्रीय तैराकी चैंपियनशिप के लिए उत्तर प्रदेश टीम का चयन किया जाएगा।
मेजबान लखनऊ के तैराकों ने दूसरे दिन भी शानदार प्रदर्शन किया।
मेजबान लखनऊ के तैराकों ने दूसरे दिन भी शानदार प्रदर्शन किया।
मेजबान लखनऊ के तैराकों ने दूसरे दिन भी शानदार प्रदर्शन किया।
मेजबान लखनऊ के तैराकों ने दूसरे दिन भी शानदार प्रदर्शन किया।