फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नए संयोजन से बेहतर हुई लखनऊ सुपरजायंट्स की टीम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लखनऊ। आईपीएल में बीते दो सालों से प्लेऑफ तक पहुंचने में नाकाम रही लखनऊ सुपरजायंट्स के लिए यह सत्र बेहतर होने की आस जगी है। मिनी ऑक्शन में टीम प्रबंधन ने सोच समझकर खिलाड़ियों का चयन किया है। 8.6 करोड़ रुपये में टीम का हिस्सा बनने वाले ऑस्ट्रलियाई विकेटकीपर बल्लेबाज जोश इंग्लिस अहम साबित हो सकते हैं।

क्विटंन डिकॉक के स्थान पर वे दक्षिण अफ्रीकी कप्तान एडन मार्करम के साथ पारी की शुरुआत कर सकते हैं। हालांकि, टीम में उनकी उपलब्धता को लेकर सवाल उठ रहे हैं, लेकिन प्रबंधन की माने तो ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर बल्लेबाज एलएसजी की ओर से अधिक मैच खेल सकते हैं। मिनी ऑक्शन में एलएसजी की दूसरी सबसे बड़ी पिक दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज एनरिच नॉर्त्जे रहे, जिन्हें दो करोड़ रुपये देकर शामिल किया गया है। 150 किमी/घंटा की रफ्तार से गेंदबाजी करने में सक्षम तेज गेंदबाज को उनकी प्रतिभा के आधार पर जोड़ा है।
विज्ञापन


वे पिछले कुछ समय से चोटों से जूझ रहे थे, जिसके कारण उन्होंने कई महत्वपूर्ण टूर्नामेंट मिस किए। आईपीएल 2026 से पहले उन्होंने घरेलू क्रिकेट और अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैचों में वापसी कर अपनी लय हासिल कर ली है। एलएसजी टीम प्रबंंधन ने युवा खिलाड़ियों में स्थानीय पेसर नमन तिवारी को एक करोड़ रुपये देकर अपनी टीम में शामिल किया है। गत वर्ष तक एलएसजी के नेट बॉलर के रूप में शामिल 20 साल के तेज गेंदबाज को उनकी खूबियों के चलते टीम में जगह मिली।

यूपी टी-20 लीग में उन्होंने भले ही चार मैच खेले, लेकिन अपनी तेजी और स्विंग से सबको प्रभावित किया। तिवारी के अलावा मध्य प्रदेश के बल्लेबाज अक्षत रघुवंशी से एलएसजी टीम प्रबंधन को खासी उम्मीदें हैं, जिन्हें मिनी ऑक्शन में 2.2 करोड़ रुपये में खरीदा गया है।
विज्ञापन


इकाना स्टेडियम में चल रहे अभ्यास सत्र में अक्षत ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करके यह साफ कर दिया है कि मौका मिलने पर वह किसी भी टीम के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं। साथ ही सबकी नजरे युवा तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर पर होंगी, जो पहली बार एलसीजी की जर्सी में खेलते हुए दिखेंगे। ट्रेड डील के तहत, मुंबई इंडियंस के बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज को 30 लाख रुपये में एलएसजी में शामिल किया गया है। 2023 आईपीएल में पदार्पण करने के बाद उन्होंने अब तक पांच मैचों में तीन विकेट लिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें