फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ : एक पेन के लिए दो किमी का चक्कर लगा रहे छात्र...

Fri, 05 Mar 2021 01:35 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
लखनऊ विश्वविद्यालय - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
शताब्दी वर्ष मना चुके लखनऊ विश्वविद्यालय में विद्यार्थी अब भी सुविधाओं के लिए परेशान हैं। कॉपी-किताब तो दूर उन्हें एक पेन के लिए भी दो किमी का चक्कर लगाना पड़ता है। विद्यार्थी सुविधा के नाम पर लाखों रुपये की लागत से तीन साल से बनकर तैयार दो मंजिला स्टूडेंट फैसिलिटी सेंटर अब तक शुरू नहीं हो सका है। बंद पड़ा भवन मरम्मत के लायक होने वाला है।
विज्ञापन


छात्रसंघ भवन के पास बने स्टूडेंट फैसिलिटी सेंटर में फोटोकॉपी मशीन के साथ ही अन्य जरूरी सुविधाओं के लिए दुकान खोलने की योजना थी। इसके ग्राउंड फ्लोर पर एक कैंटीन भी खुलनी थी, लेकिन इन सुविधाओं का अभी तक अता-पता नहीं है। यही हाल गेट नंबर चार पर बने छात्र कल्याण केंद्र का है। इसमें एक ही छत के नीचे विद्यार्थियों को रेलवे रिजर्वेशन से लेकर हवाई जहाज का टिकट खरीदने, फोटोकॉॅपी और डाक सुविधा मिलनी थी। इनका भी अभी तक अता-पता नहीं है।

कलाकृति विक्रय केंद्र खोलने की भी थी योजना
लविवि में गेट नंबर एक पर स्थित भवन में कलाकृति विक्रय केंद्र खोलने की योजना भी थी। इसके माध्यम से शिल्पकला महाविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई कलाकृतियां विक्रय के लिए रखी जानी थीं। यह योजना भी सिर्फ घोषणा तक ही सीमित रह गई। विद्यार्थी कलाकृति विक्रय केंद्र शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं दूसरी ओर लविवि के गेट नंबर एक पर स्थित भवन पर ताला पड़ा हुआ है।
विज्ञापन


जल्द मिलेंगी सुविधाएं
ओपन एयर कैंटीन और छात्र सुविधा केंद्र का काम पूरा हो चुका है। कोरोना की वजह से इसकी शुरुआत नहीं हुई थी। लविवि जल्द से जल्द इनकी शुरुआत कर देगा। इसके बाद विद्यार्थियों को और बेहतर सुविधा मिलने लगेंगी।
विज्ञापन

डॉ. दुर्गेश श्रीवास्तव, प्रवक्ता, लविवि
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें