फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: लखनऊ विश्विविद्यालय के सुभाष बॉयज हॉस्टल में छात्र की संदिग्ध मौत, जांच शुरू

Mon, 02 Mar 2026 12:11 AM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ विश्वविद्यालय में बीए प्रथम वर्ष के छात्र नवीन ने सुभाष छात्रावास में आत्महत्या कर ली। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
लखनऊ विश्वविद्यालय का सुभाष छात्रावास। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वह बलिया के निवासी थे और इतिहास, हिंदी व पॉलिटी (एनईपी) विषयों की पढ़ाई कर रहे थे। प्रारंभिक तौर पर मामला आत्महत्या का बताया जा रहा है।

हाॅस्टल में माैके पर माैजूद छात्रों ने बताया कि सुबह करीब 8 बजे कमरे का दरवाजा खटखटाया गया, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। दोपहर 12:30 बजे दोबारा प्रयास किया गया, तब भी अंदर से जवाब नहीं आया। इस दौरान मोबाइल फोन पर लगातार गाने बजने की आवाज सुनाई दे रही थी।

विज्ञापन

कमरा नं 52 का दरवाजा दोपहर तक नहीं खुलने पर हाॅस्टल के छात्रों को अनहोनी की आशंका हुई। छात्रों ने बताया कि प्रोवोस्ट के निर्देश पर जब दोपहर में दरवाजा तोड़ा गया तो मृत नवीन का मोबाइल चार्जिंग में लगा था और उसमें गाने बज रहे थे। जिस सफेद रंग की रस्सी के सहारे नवीन का शव लटका मिला वह बिल्कुल नई और मजबूत थी।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें