लखनऊ विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षा के दौरान नकलचियों की धर-पकड़ मंगलवार को भी जारी रही। सिटी एकेडमी लॉ कॉलेज में विधि की परीक्षा में सोमवार को 16 नकलची सेलफोन और पर्चियों से नकल करते पकड़े गए थे।
मंगलवार को इससे एक कदम और बढ़ते हुए एमबीए छात्र स्मार्ट वॉच से नकल करते हुए पकड़ा गया। विवि के न्यू कैंपस में पकड़े गए परीक्षार्थी ने मोबाइल फोन से अपनी स्मार्ट वॉच को कनेक्ट किया हुआ था। इसी से वह नकल कर रहा था। विवि के फ्लाइंग स्क्वॉयड ने इस छात्र के साथ ही दो अन्य को पर्ची से नकल करते पकड़ा।
विवि की परीक्षा के दौरान स्टूडेंट्स ने नकल करने के नए-नए तरीके निकाल लिए हैं। एलयू में सोमवार को एमबीए फर्स्ट सेमेस्टर की परीक्षा थी। परीक्षा के दौरान फ्लाइंग स्क्वॉयड ने एक स्टूडेंट (रोल नंबर-17216009814) की घड़ी पर शक हुआ।