फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: दो मंजिला मकान में लगी आग में छात्रा झुलसी, स्थानीय लोगों ने काबू पाया

Sun, 09 Mar 2025 01:31 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

राजधानी लखनऊ के बीकेटी के बरगदी गांव में एक दो मंजिला मकान में आग लग जाने से छात्रा झुलस गई। स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन
बख्शी का तालाब के मकान में लगी आग। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बख्शी का तालाब में बरगदी गांव में शनिवार रात संतोष कुमार गौतम के दो मंजिला मकान में आग लग गई। हादसे में संतोष की किरायेदार लखीमपुर निवासी छात्रा सीता यादव झुलस गईं। स्थानीय लोगों ने एक घंटे में सबमर्सिबल से आग पर काबू पा लिया। 

विज्ञापन

बरगदी गांव में रविवार रात संतोष उनका परिवार और सीता अपने कमरे में सो रही थीं। रात 12.30 धुएं से हुई घुटन के कारण संतोष की आंख खुल गई।

उन्हें सीता के कमरे से आग की लपटें उठती दिखाई पड़ी। संतोष ने शोर मचा कर छात्रा को जगाया। मगर तब तक वह लपटों में घिर चुकी थीं। किसी तरह से वह कमरे से बाहर निकलीं। ऐसे में वह लपटों की चपेट में आ गईं। सभी लोग भाग कर घर से बाहर आ गए। देखते ही देखते पूरा मकान आग की चपेट में आ गया। पड़ोसी भी जमा हो गया।

आनन-फानन पड़ोसियों ने सीता को राम सागर मिश्र अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना दमकल को दी गई। संतोष व पड़ोसियों ने आग बुझाना शुरू कर दिया। दमकल के पहुंचने से पहले ही लोगों ने एक घंटे में आग पूरी तरह से बुझा ली। एफएसओ बीकेटी प्रशांत कुमार के मुताबिक आग शॉर्ट सर्किट से लगी थी। हादसे में मकान में खड़ा एक ई रिक्शा, स्कूटी और गृहस्थी का पूरा सामान जलकर राख हो गया। इंस्पेक्टर संजय सिंह के मुताबिक सीता की हालत सामान्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें