पकड़े गए आरोपी दलाल व डंपर चालक से पूछताछ में लखनऊ परिवहन विभाग में तैनात एआरटीओ राजू बंसल, दीवान अनुज, गिरिजेश, पीटीओ मनोज भारद्वाज, पूर्व आरटीओ का चालक विनोद यादव और दलाल के भाई रितेश कुमार व साथी सुनील सचान का नाम सामने आया है। इस आधार पर एसटीएफ के इंस्पेक्टर ज्ञानेंद्र कुमार राय की तहरीर पर सभी के खिलाफ मड़ियांव में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1998 की धारा 7, 12 सहित धोखाधड़ी, जालसाजी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
रायबरेली एआरटीओ समेत नौ की तलाश
रायबरेली/फतेहपुर। ओवरलोड वाहनों से अवैध वसूली के मामले में पकड़े गए दलाल मोहित सिंह और ट्रक चालक सुनील यादव को लखनऊ में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की विशेष अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। रायबरेली व फतेहपुर की एआरटीओ पुष्पांजलि मित्रा समेत नौ आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। एसटीएफ ने मंगलवार रात रायबरेली के लालगंज निवासी मोहित सिंह, अयोध्या निवासी ट्रक चालक सुनील यादव, एआरटीओ प्रवर्तन फतेहपुर पुष्पांजलि मित्रा, उनके चालक सिकंदर, पीटीओ फतेहपुर अखिलेश तिवारी, उनके चालक अशोक तिवारी, एआरटीओ प्रवर्तन रायबरेली अंबुज, उनका दीवान नौशाद, पीटीओ रायबरेली रेहाना व दो अन्य पर लालगंज कोतवाली में केस दर्ज कराया था।