फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: राज्य सूचना आयुक्त मोहम्मद नदीम पर सुनवाई के दौरान हमला, जूता फेंका गया, पुलिस ने पकड़ा आरोपी

Wed, 23 Apr 2025 08:00 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

राज्य सूचना आयुक्त मोहम्मद नदीम पर सुनवाई के दौरान दीपक शुक्ला नाम के युवक ने हमला कर दिया। युवक ने उन पर जूता फेंक दिया।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्य सूचना आयुक्त के कोर्ट में चल रही कार्रवाई से असंतुष्ट होकर एक वादकारी ने सूचना आयुक्त मोहम्मद नदीम पर हमला कर दिया। उसने पहले सूचना आयुक्त के गले को पकड़ने का प्रयास किया फिर जूते से उन पर प्रहार किया। घटना के बाद सूचना आयुक्त के सुरक्षाकर्मियों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

विज्ञापन


राज्य सूचना आयुक्त मोहम्मद नदीम की कोर्ट में इलाहाबाद के रहने वाले दीपक शुक्ला ने अपने मामले में तुरंत फैसला सुनाने के लिए सूचना आयुक्त मो. नदीम को धमकाया। फैसला अपने हक में न आने पर दीपक ने सूचना आयुक्त का गला पकड़ने का प्रयास किया। फिर जूते से हमला कर दिया। जूता सूचना आयुक्त के सिर पर लगा जिसके बाद आयुक्त के सुरक्षा कर्मियों ने आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना आयुक्त ने बताया कि आरोपी आदतन सूचना मांगने का आदी है। 

पहले भी उसने सूचना आयुक्त अजय उप्रेत्री की कोर्ट में हंगामा किया था जिसके बाद उसे आयोग में प्रतिबंधित किया गया था। सूचना आयुक्त मोहम्मद नदीम की कोर्ट में 79 अपीलों का निस्तारण किया जा चुका है जबकि अभी कई शिकायतें लंबित हैं। आरोपी ने पहले भी सोशल मीडिया पर सूचना आयुक्त को जूता से मारने की धमकी दी थी।
विज्ञापन


थाना विभूतिखंड सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मामले में अभी तहरीर नहीं मिली है। आरोपी को शांतिभंग की धाराओं में गिरफ्तार किया गया है। तहरीर मिलने पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें