फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: पूर्व मंत्री राम लखन वर्मा के बेटे ने काटी हाथ की नस, कमरे में खुद को किया बंद, दरवाजा तोड़ ले गई पुलिस

Tue, 31 Dec 2024 07:07 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

लखनऊ में पूर्व मंत्री राम लखन वर्मा के बेटे ने हाथ की नस काट ली। बाद में उसने खुद को कमरे में बंद कर दिया। पुलिस को कमरे का दरवाजा तोड़कर ले जाना पड़ा। 
विज्ञापन
घटना के बाद युवक ने भागने की कोशिश की। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व मंत्री राम लखन वर्मा के बेटे उपकार ने मंगलवार को डालीगंज स्थित आवास में अपने हाथ की नस काट ली। उपकार लहूलुहान हालत में घर के बाहर टहल रहा था। यह देख आसपास के लोगों ने हजरतगंज पुलिस को सूचना दी। पुलिस को देखकर उपकार ने खुद को कमरे में बंद कर लिया। युवक की हालत गंभीर देख पुलिस ने दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकाला और सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। पूर्व मंत्री का देहांत हो चुका है।

विज्ञापन


एसीपी हजरतगंज विकास जायसवाल ने बताया कि नशे की हालत में उपकार ने किसी नुकीली चीज से हाथ की नस काट ली थी। उपकार की हालत खतरे से बाहर है। युवक की मां मंजू को घटना की सूचना दे दी गई है। चौकी इंचार्ज शुभम पांडेय को वहां भेजा गया था। उपकार ने पुलिसकर्मियों को देखकर खुद को कमरे में बंद कर लिया। पुलिस ने काफी समझाने की कोशिश की, लेकिन उसने दरवाजा नहीं खोला। पुलिस ने फावड़े की मदद से कमरे का दरवाजा तोड़ा। इस बीच उपकार ने खुद को दूसरे कमरे में बंद कर लिया। पुलिस दूसरे कमरे का दरवाजा तोड़कर भीतर दाखिल हुई तो उपकार कमरे में नही मिला।

भागकर झुग्गी झोपड़ी में छिप गया उपकार
पुलिस ने छानबीन की तो पता चला कि उपकार पीछे के रास्ते से भाग निकला है। तलाश करने पर उपकार झुग्गी झोपड़ी में छिपा मिला। कड़ी मशक्कत के बाद उपकार को वहां से निकालकर एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया। उधर, फ्लैट के दोनों कमरों में हर तरफ खून बिखरा था। फ्लैट के बाहर भी खून के निशान मिले हैं। पुलिस आत्महत्या के प्रयास का कारण पता लगा रही है।
विज्ञापन


कमरे में मिला असलहा भी
पुलिस का कहना है कि उपकार के कमरे से एक असलहा भी मिला है। असलहे के बारे में छानबीन की जा रही है। गनीमत रही कि उपकार ने खुद को गोली नहीं मारी। असलहा किसका है, इसके बारे में जानकारी नहीं हो सकी है। उपकार नशे में धुत था, जिसके कारण उससे पूछताछ नहीं हो सकी। उसने पुलिसकर्मियों से अभद्रता भी की।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें