फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ : विग में सोने को छिपाकर ला रहा तस्कर धरा गया, लगातार दूसरे दिन अमौसी एयरपोर्ट पर कस्टम की कार्रवाई

Tue, 05 Apr 2022 10:36 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

चौधरी चरण सिंह अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर इंटरनेशलन फ्लाइटों की आवाजाही शुरू होते ही कस्टम की टीम मुस्तैद हो गई है। सोमवार को लगातार दूसरे दिन कस्टम की टीम ने सोने की तस्करी का मामला उजागर किया है।
विज्ञापन
सोने की तस्करी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शारजाह से लखनऊ पहुंची इंडिगो की फ्लाइट से उतरे तस्कर से कस्टम की टीम ने 15.42 लाख रुपये का सोना बरामद किया। तस्कर सोने को विग(नकली बाल) में छिपाकर ला रहा था। चौधरी चरण सिंह अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर इंटरनेशलन फ्लाइटों की आवाजाही शुरू होते ही कस्टम की टीम मुस्तैद हो गई है। सोमवार को लगातार दूसरे दिन कस्टम की टीम ने सोने की तस्करी का मामला उजागर किया है। 

विज्ञापन


यूपी उत्तराखण्ड के कस्टम कमिश्नर वेद प्रकाश शुक्ल ने बताया कि पैसेंजर इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई-1412 से शारजाह से लखनऊ पहुंचा था। यात्री ने जो फॉर्म भरा था, उसमें स्पष्ट लिखा था कि उसकेपास कोई कीमती सामान नहीं है। उसे ग्रीन चैनल से जाने की अनुमति मिल गई, लेकिन कस्टम की टीम वहां भी मुस्तैद थी। यात्री ने नकली बाल(विग) लगाई हुई थी। ऐसे में जब शक हुआ तो उसे स्कैनर से गुजारा गया, जिकसे बाद विग व बालों के बीच गोंद से चिपके सोने का मामला उजागर हुआ।

सोने का वजन 291 ग्राम था, जिसकी कीमत 15.42 लाख रुपये है। इससे पूर्व गत रविवाद को कस्टम की टीम ने दुबई से एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान संख्या 194 केलखनऊ पहुंचने पर एक एक पैसेंजर को शक केआधार पर अलग बुलाया, जहां उसकी गहन जांच-पड़ताल में करीब 24 लाख रुपये का 460 ग्राम सोना बरामद किया गया, जिसे उसने सोने केवर्क में ढालकर लाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें