फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सीएम डैश बोर्ड रैंकिंग में फिर खिसका लखनऊ

विज्ञापन
लखनऊ शहर।
विज्ञापन
लखनऊ। मुख्यमंत्री डैश बोर्ड की रैंकिंग में लखनऊ की स्थिति सुधार नहीं हो पा रहा है। अक्तूबर की रैंकिंग में जिले का 74 वां स्थान आया है। कई विभागों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है।
विज्ञापन

सीएम डैश बोर्ड के जरिए प्रत्येक माह विभागों की विकास योजनाओं की समीक्षा होती है। जन शिकायतों का निस्तारण, विकास योजनाओं की प्रगति, निर्माण कार्यों की स्थिति का विवरण दर्ज किया जाता है। इसके बाद जिलों की रैंकिंग जारी होती है। प्रदर्शन के आधार पर ए, बी, सी और डी ग्रेड मिलता है। मई और जून में लखनऊ की स्थिति 70 वें स्थान से नीचे थी। बाद में कुछ सुधार हुआ। अक्तूबर की रैंकिंग में जिला फिर नीचे खिसक गया है। सीडीओ प्रफुल्ल वर्मा ने बताया कि रैंकिंग जारी हुई है। डीएसटीओ से विभागों के प्रदर्शन की स्थिति की जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें