फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: श्रद्धा पर भारी पड़ रही है जेल की जिंदगी, बंदियों से पूछती है रिहाई के तरीके; फर्श पर सोने में दिक्कत

Thu, 29 Oct 2026 08:34 AM IST
रोहित मिश्र अनुराग सिंह, अमर उजाला संवाद

सार

Shraddha Dubey in jail: मौज-मस्ती और ऐशो-आराम की आदी श्रद्धा दुबे बेहद तकलीफ के साथ जेल में अपनी जिंदगी बिता रही है। यहां उसका जीवन पूरी तरह से बदला हुआ है। 
 
विज्ञापन
श्रद्धा पर भारी पड़ रही है जेल की जिंदगी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जेल की दिनचर्या और बैरक का माहौल श्रद्धा के लिए मुश्किल भरा साबित हो रहा है। रात के सन्नाटे में उसकी नींद टूट रही है। मंगलवार देर रात नींद खुलने के बाद वह काफी देर तक बैठी रही। इसके बाद बैरक में टहलकर समय बिताया। बुधवार सुबह बैरक खुलने पर वह अपनी बहन के साथ टहलती नजर आई।

विज्ञापन


जेल सूत्रों के मुताबिक, श्रद्धा को जेल के नियमों के अनुसार सोने-जागने और भोजन की व्यवस्था के साथ तालमेल बिठाने में परेशानी हो रही है। मच्छरों के बीच रात गुजारने के बाद सुबह छह बजे गिनती के लिए उठना पड़ता है। कंबल और फर्श पर बिछे बिस्तर पर सोने से भी उसे दिक्कत हो रही है।

उधर, श्रद्धा को अपने परिजनों से मुलाकात का इंतजार है। जेल प्रशासन को नाम देने के बावजूद अब तक कोई परिजन उससे मिलने नहीं पहुंचा। उसकी बहन रश्मि ज्यादातर गुमसुम नजर आती है, हालांकि दोनों बहनों के बीच बातचीत होती है। बीते सात दिनों में तीन वकीलों ने एक बार ही उनसे मुलाकात की। इसके अलावा कोई करीबी उससे मिलने नहीं आया। हालांकि पुलिस सत्यापन न होने से मुलाक़ात पर जेल प्रशासन ने रोक लगा रखी है।

विज्ञापन
Trending Videos

रिहाई की जानकारी जुटा रही श्रद्धा

श्रद्धा जेल से बाहर निकलने के रास्ते तलाशने में भी जुटी है। बुधवार को उसने बैरक में मौजूद कई महिला बंदियों से उनके मुकदमों के बारे में जानकारी ली। अपने मामले का जिक्र करते हुए उसने पूछा कि जेल से छूटने में कितना समय लग सकता है। महिला बंदियों ने उसे मुलाकात समेत जेल के तौर-तरीकों की जानकारी दी।
 
विज्ञापन

कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड : कब क्या-क्या हुआ

शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
  • 9 अक्तूबर : हजरतगंज के बालू अड्डा स्थित अवध ग्रीन अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से गिरकर अलीगंज निवासी कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध हालात में मौत हो गई।
  • 10 अक्तूबर : शिवा की मां रंजना शर्मा की शिकायत पर हजरतगंज थाने में मॉडल श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि, चालक तनवीर अली उर्फ दानिश, आदिल और अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।
  • 10 अक्तूबर : पुलिस की पड़ताल में श्रद्धा और उसके साथियों की गाड़ी के सीतापुर-लखीमपुर मार्ग से बहराइच के रुपईडीहा पहुंचने की जानकारी सामने आई। उनकी आखिरी लोकेशन सुबह करीब 6:20 बजे भारत-नेपाल सीमा के पास मिली थी। इसके बाद उनके नेपाल भागने की आशंका जताई गई।
  • 13 अक्तूबर : डीसीपी मध्य ने तीनों आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया। पुलिस को बहराइच के रुपईडीहा इलाके में श्रद्धा की एसयूवी पार्किंग में खड़ी मिली।
  • 15 अक्तूबर : सोशल मीडिया पर श्रद्धा के वीडियो सामने आए। उसने शिवा की मौत को आत्महत्या बताते हुए खुद को निर्दोष बताया। एक अन्य वीडियो में शिवा के कर्ज और जेवर ले जाने के दावे भी सामने आए।
  • 16 अक्तूबर : पुलिस ने श्रद्धा और अन्य आरोपियों की तलाश में नेपाल पुलिस से मदद मांगी।
  • 17 अक्तूबर : श्रद्धा दुबे, रश्मि और तनवीर अली उर्फ दानिश के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया गया। उसी दिन हजरतगंज के इंस्पेक्टर विक्रम सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया।
  • 18 अक्तूबर : पुलिस ने फरार चालक दानिश के परिजनों से पूछताछ की। आरोपियों पर इनाम की राशि 25-25 हजार से बढ़ाकर 50-50 हजार रुपये कर दी गई। उसी दिन डीसीपी मध्य विक्रांत वीर को पद से हटा दिया गया।
  • 19 अक्तूबर : श्रद्धा की तलाश में पुलिस टीम रायबरेली स्थित उसके घर पहुंची और उसके पिता एसपी दुबे व सौतेली मां से पूछताछ की। श्रद्धा की गिरफ्तारी न होने पर एसीपी हजरतगंज रजनीश वर्मा को भी पद से हटा दिया गया।
  • 20 अक्तूबर : लखनऊ पुलिस और एसटीएफ ने संयुक्त कार्रवाई कर नागपुर से श्रद्धा, रश्मि और चालक दानिश को गिरफ्तार किया।
  • 21 अक्तूबर : श्रद्धा, रश्मि और चालक दानिश को नागपुर कोर्ट में पेश किया गया। ट्रांजिट रिमांड मिलने पर हजरतगंज पुलिस तीनों कोे लेकर लखनऊ के लिए रवाना हुई।
  • 21 अक्तूबर : श्रद्धा का मित्र व मैनेजर नामजद आरोपी आदिल को भी यूपी एसटीएफ ने बुधवार दोपहर गिरफ्तार किया।
  • 22अक्तूबरः कोर्ट में पेश किया गया, बाद में 31 अक्तूबर तक जेल भेज दिया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें