फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 20 लघु फिल्मों के साथ आज से सजेगा लखनऊ शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। एमरन फाउंडेशन व पर्यटन विभाग के सहयोग से लखनऊ शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल 2025 (एलएसएफएफ) का छठा संस्करण गोमती नगर स्थित संगीत नाटक अकादमी में होगा। फेस्टिवल आयोजक रेणुका टंडन ने बताया कि महोत्सव 25 व 26 अक्तूबर को ''मानवता का फ्रेम: जहां करुणा मिलती है सिनेमाई प्रतिभा से'' की थीम पर आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

आयोजन में 20 उत्कृष्ट लघु फिल्मों का चयन किया गया है, जो तमिल, मलयालम, गुजराती, हिंदी व अंग्रेजी आदि भाषाओं में हैं। कार्यक्रम निदेशक गौरव द्विवेदी ने बताया कि महोत्सव का उद्घाटन पूर्व सांसद व शिक्षाविद् प्रो. रीता बहुगुणा जोशी और दृश्य कलाकार-फिल्मकार धीरज सिंह करेंगे। पहले दिन कथाकार लक्ष्य माहेश्वरी का काव्यात्मक सत्र द स्टोरी ऑफ फोर असिस्टेंट्स होगा। दूसरे दिन प्रसिद्ध नृत्यांगना संयुक्ता सिन्हा अपनी प्रस्तुति ''सेक्रेड बेल्स'' के माध्यम से करुणा व शक्ति का संदेश देंगी। फिल्म अभिनेत्री हुमा कुरैशी व लेखक-निर्देशक सनी सिंह ''सलमा महारानी-वुमन एंड आइडेंटिटी इन मॉडर्न इंडियन सिनेमा'' विषय पर संवाद करेंगे। महोत्सव का समापन ''रेड कार्पेट गाला'' के साथ होगा, जिसकी थीम ''ब्लैक एंड व्हाइट रेट्रो नाइट'' है। इस दौरान भारतीय सिनेमा के दिग्गज राज कपूर और गुरु दत्त को श्रद्धांजलि दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें