फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: घरेलू महिलाएं बनेंगी आत्मनिर्भर, घर पर मिलेगा काम

Sat, 25 Oct 2025 01:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। घर पर चौका चूल्हा करने वाली घरेलू महिलाएं भी आत्मनिर्भर बन सकेंगी। हाथ की कारीगरी व सिलाई कढ़ाई में परिपक्व महिलाओं को घर पर ही काम दिया जाएगा। सेवायोजन विभाग इसके लिए प्रमुख संस्थानों व कंपनियों के साथ समझौता करने की तैयारी में है।
विज्ञापन


जिला सेवायोजन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, विभाग ऐसे संस्थानों व कंपनियों से संपर्क कर रहा है। जिनके पास महिलाओं के लिए विशेष रोजगार के अवसर हैं। कंपनी में सेवा देने के दौरान किसी तरह की बाधा न हो। अभी तक रोजगार मेले के माध्यम से युवाओं को नौकरी दी जा रही है, भविष्य में महिलाओं को भी इस योजना से जोड़ने की तैयारी है। महिलाएं वर्क फ्रॉम होम योजना के माध्यम से कंटेंट राइटिंग, डाटा एंट्री, डिजाइनिंग, टेलीकॉलिंग, सिलाई या अन्य ऑनलाइन कार्य कर सकेंगी। इस योजना से जुड़ने पर महिलाओं को न केवल आर्थिक स्थिरता मिलेगी, बल्कि वे अपने आत्मविश्वास और जीवन स्तर में भी सुधार कर पाएंगी।
कौशल विकास विभाग के अनुसार, मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत महिलाओं को स्टार्टअप शुरू करने के लिए दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की व्यवस्था है। इसके अलावा उत्पादन विक्रेताओं के रूप में विशेष प्रशिक्षण शुरू करने की तैयारी है। ग्रामीण विकास विभाग योजना के जरिये आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को आर्थिक मदद भी देने की व्यवस्था है। महिला समृद्धि योजना का लाभ लेकर महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें