गाजियाबाद के मुरादनगर स्थित शमशान घाट कांड के आरोपियों को डासना जेल से लखनऊ शिफ्ट किया गया है। कोविड प्रोटोकाल के तहत पांचो आरोपियों को चिनहट स्थित अस्थाई जेल मे रखा गया है। जहां पर सभी को क्वारंटीन किया गया है। क्वारंटीन अवधि पूरा होने पर इन्हे जिला जेल मे शिफ्ट किया जायेगा। डासना जेल के जेलर आनंद शुक्ला के मुताबिक एसआइटी का जूरिडिक्शन लखनऊ कोर्ट होने के कारण पांचों आरोपितों को लखनऊ भेजा गया है।
जेल प्रशासन ने मुरादनगर मे श्मशान घाट मामले के आरोपी अधिशाषी अधिकारी निहारिका सिंह चौहान, ठेकेदार अजय त्यागी, संजय गर्ग, चंद्रपाल व को गाजियाबाद स्थित डासना जेल से लखनऊ अस्थाई जेल में शिफ्ट कराया है। क्वारंटीन अवधि पूरी होने पर पांचो आरोपियों की कोविड जांच कराई जायेगी। रिपोर्ट निगेटिव आने पर उन्हें जिला जेल में शिफ्ट करा दिया जाएगा।