फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: थार से लिफ्ट देने के बहाने लूटपाट करने के आरोप में सात गिरफ्तार, पेशे से मजदूर...इसलिए करते वारदात

Fri, 06 Feb 2026 10:44 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लिफ्ट देने के बहाने एसयूवी से लूटपाट करने वाले सात आरोपियों को सैरपुर पुलिस और क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। उनके पास से नकदी, मोबाइल, तमंचे और बिना नंबर की एसयूवी बरामद हुई। गिरोह में ट्रैवल एजेंसी संचालक भी शामिल है।
 
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एसयूवी (थार) से लिफ्ट देने के बहाने लूटपाट करने के सात आरोपियों को सैरपुर पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने बृहस्पतिवार रात गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के पास लूटे गए 40,130 रुपये, दो मोबाइल फोन, दो तमंचे और घटना में इस्तेमाल एसयूवी बरामद की है। पुलिस के अनुसार, शौक व नशे की लत पूरी करने के लिए आरोपी लूटपाट करते थे। छह आरोपी पेशे से मजदूर हैं।

विज्ञापन


एडीसीपी नॉर्थ ऋषभ रूढवाल ने बताया कि सैरपुर में कानपुर घाटमपुर निवासी टैंकर चालक हृदय नारायाण, सरोजनीनगर में कानपुर निवासी फिदा हुसैन और बख्शी का तालाब में चिनहट निवासी बलराम पटेल को अलग-अलग दिन लिफ्ट देने के बहाने एसयूवी सवार बदमाशों ने लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया था। तीनों थानों में लूट का केस दर्ज किया गया था। तीनों घटनाओं के खुलासे के लिए पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम लगी थी।

एडीसीपी ने बताया पुलिस को एसयूवी सवार बदमाशों की सीसीटीवी फुटेज मिली थी। फुटेज की मदद से बृहस्पतिवार रात सैरपुर पुलिस व क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने लोधमऊ अंडरपास के पास एसयूवी सवार सुशांत गोल्फ सिटी निवासी ऋषभ गोस्वामी, अक्षय कुमार, आलोक और गोरखपुर सहजनवां कोडरा गांव निवासी शुभम पांडेय को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास हृदय नारायण के पास से लूटे गए 40,130 रुपये, दो मोबाइल फोन और दो तमंचे बरामद हुए।
विज्ञापन


आरोपियों ने बताया कि एसयूवी उनके साथी आशियाना रुचिखंड निवासी ऋषभ पांडेय की है। ऋषभ की जस्ट बुक योर कार नाम से ट्रैवल एजेंसी है। आरोपी ऋषभ से गाड़ी मांगकर लाते थे और लूटपाट करते थे। लूटे गए सामान में ऋषभ पांडेय को भी हिस्से दिया जाता था। 

इसके बाद आरोपी ऋषभ पांडेय को भी गिरफ्तार किया गया। वह मूल रूप से बाराबंकी के हैैदरगढ़ का रहने वाला है। छानबीन में पुलिस को लुटेरे के दो अन्य साथियों पीजीआई निवासी ज्ञानी और रामसफल का नाम भी पता चला। दोनों को गिरफ्तार कर लिय गया है। आरोपी ऋषभ गोस्वामी और अक्षय कुमार के खिलाफ पहले से शहर के अलग-अलग थानों में चोरी के कई मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें