फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: लापरवाह चार संविदा डॉक्टरों की सेवा समाप्त, नोटिस देने के बाद भी नहीं सुधरी कार्यशैली

Fri, 29 Aug 2025 09:47 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

डॉक्टरों पर आरोप है कि ये लोग सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों व आयुष्मान आरोग्य मंदिर में तैनाती के दौरान गायब रहते थे। नोटिस देने के बाद भी उनकी कार्यशैली में सुधार नहीं हुआ।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों व आयुष्मान आरोग्य मंदिर में संविदा पर तैनात चारों डॉक्टरों व एक डाटा एंट्री ऑपरेटर की सेवा समाप्त कर दी गई है। आरोप है कि ये सभी केंद्रों से गैरहाजिर रहते हैं और काम में भी लापरवाही बरतते थे। कई नोटिस के बाद भी इनकी कार्यशैली में सुधार नहीं हुआ। जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में डीएम ने इन्हें हटाने के फैसले पर मुहर लगा दी।

विज्ञापन


सीएमओ के अधीन 108 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर और 54 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चल रहे हैं। यहां वॉक इन इंटरव्यू से संविदा पर चयनित डॉक्टरों को तैनात किया गया है। आरोप है कि जिन चार डॉक्टरों पर कार्रवाई की गई, उनमें से दो आए दिन बिना सूचना के केंद्र से गायब रहते थे। दो अन्य डॉक्टरों व डाटा एंट्री ऑपरेटर पर काम सही से न करने का आरोप था।

अफसरों के मुताबिक आरोपी डॉक्टर अर्बन पीएचसी निलमथा, अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिर कल्लन खेड़ा, अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिर चौपटिया, आयुष्मान आरोग्य मंदिर कटरा विजनवेग पर तैनात था। डाटा एंट्री ऑपरेटर जिला क्षय रोग अधिकारी कार्यालय में काम कर रहा था।
विज्ञापन


मामले को लेकर बनाई गई कमेटी में मुख्य विकास अधिकारी, कोषाधिकारी, चिकित्सा अधीक्षक व अपर मुख्य चिकित्साधिकारी आरसीएच को शामिल किया गया। चारों ने 20 अगस्त को कमेटी के सामने अपना पक्ष रखा। इसके बाद इनकी सेवाएं समाप्त करने की संस्तुति कर दी गई। जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में चारों को हटाने का मामला रखा गया। डीएम ने फाइल पर मुहर लगा दी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें