फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ : यूपीपीसीबी के नए अध्यक्ष और सचिव का चयन जल्द, दोनों पदों पर विज्ञापन के लिए हरी झंडी

Sat, 04 Dec 2021 12:00 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

नई नियमावली के तहत होगा चयन। यूपीपीसीबी का कहना है कि विज्ञापन जारी करने से संबंधित प्रक्रिया पूरी की जा रही है। शीघ्र ही विज्ञापन जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
demo pic... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उप्र. प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (यूपीपीसीबी) के नए अध्यक्ष और सचिव के चयन का रास्ता साफ हो गया है। प्रदेश सरकार ने दोनों ही पदों पर नियुक्ति के लिए विज्ञापन जारी करने को हरी झंडी दे दी है। यह चयन नई नियमावली के तहत किया जाएगा।

विज्ञापन


अपर मुख्य सचिव वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मनोज सिंह ने बताया कि यूपीपीसीबी को दोनों पदों पर चयन संबंधी विज्ञापन जारी करने की अनुमति जारी कर दी गई है। वहीं, यूपीपीसीबी का कहना है कि विज्ञापन जारी करने से संबंधित प्रक्रिया पूरी की जा रही है। शीघ्र ही विज्ञापन जारी कर दिया जाएगा।

ये है नई नियमावली
नई नियमावली के अनुसार, अध्यक्ष आवेदन करने की अंतिम तिथि को 56 वर्ष से अधिक का नहीं होगा। वह किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से पर्यावरण पाठ्यक्रम में स्नातकोतर या अभियांत्रिकी शाखा में स्नातक और औद्योगिक प्रदूषण के शमन समेत पर्यावरण संरक्षण से संबंधित विशेष ज्ञान और 15 वर्ष का व्यावहारिक अनुभव या जल शुद्धिकरण या वायु प्रदूषण नियंत्रण संयंत्र के क्षेत्र में 25 वर्ष की सेवा का अनुभव रखता हो। या, वह केंद्र सरकार या राज्य सरकार या सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम या विवि या स्वशासी निकाय या सांविधिक निकाय का कोई अधिकारी होना चाहिए। इसी तरह से सदस्य सचिव पद के लिए भी कड़ी अर्हताएं निर्धारित की गई हैं।
विज्ञापन


ऐसे होगा चयन
अध्यक्ष पूर्णकालिक या अंशकालिक हो सकता है। अंशकालिक अध्यक्ष के मामले में पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग मुख्यमंत्री को पात्र प्रत्याशी का सुझाव दे सकता है। मुख्यमंत्री ही अंशकालिक अध्यक्ष को नामित करेंगे। वहीं, पूर्णकालिक अध्यक्ष के चयन के लिए पात्र अभ्यर्थियों में से तीन अभ्यर्थियों का एक पैनल तलाश-सह-चयन समिति मुख्यमंत्री को भेजेगी। समिति के अध्यक्ष मुख्य सचिव होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें