फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में ब्लैक फंगस का कहर : पॉवर कॉर्पोरेशन के अधीक्षण अभियंता समेत दो की मौत

Sun, 16 May 2021 09:44 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

ब्लैक फंगस की वजह से दो लोगों की मौत हो गई है। दो मरीजों की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है, जबकि डॉ राम मनोहर आयुर्विज्ञान संस्थान में इससे पहले एक मरीज की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
ब्लैक फंगस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में कोरोना संक्रमण का प्रकोप कम हो रहा है, वहीं ब्लैक फंगस का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। राजधानी के अस्पतालों में रविवार को ब्लैक फंगस ने पॉवर कॉर्पोरेशन के अधीक्षण अभियंता समेत दो मरीजों की जान ले ली।

विज्ञापन


गोंडा में पॉवर कॉर्पोरेशन के अधीक्षण अभियंता सुनील कुमार को कोरोना पॉजिटिव होने पर लखनऊ के चंदन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। इलाज के बाद उनकी रिपोर्ट निगेटिव आ गई, लेकिन वह ब्लैक फंगस की चपेट में आ गए। रविवार को इलाज के दौरान उनकी जान चली गई। सुनील कुमार लखीमपुर के रहने वाले थे। पदोन्नति के बाद बतौर अधीक्षण अभियंता गत 26 फरवरी को ही गोंडा में तैनात हुए थे।

वहीं, गोरखपुर निवासी 54 वर्षीय मरीज को 14 मई को सिप्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल के प्रमुख डॉ. राज मिश्र ने बताया कि घातक फंगस मरीज के दिमाग तक पहुंच चुका था। तमाम कोशिश के बावजूद मरीज को बचाया नहीं जा सका। उन्होंने बताया कि अब तक अस्पताल में ब्लैक फंगस के छह मरीज आ चुके हैं। इनमें तीन की तबीयत स्थिर है, उन्हें समय-समय पर बुलाकर इलाज दिया जा रहा है। इन मरीजों का ऑपरेशन भी हो चुका है। बाकी दो मरीज अब भी अस्पताल में भर्ती हैं।
विज्ञापन


स्टेरॉयड के इस्तेमाल में सावधानी की सलाह
विशेषज्ञ डॉक्टरों के अनुसार ब्लैक फंगस यानी म्यूकोरमाइकोसिस के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। संक्रमण के इलाज के दौरान स्टेरॉयड दवा के प्रयोग से रोग व्यक्ति की प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है। इससे ब्लैक फंगस के संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। यह फंगस लकड़ी, गोबर के कंडे, गमले व नाक में पाया जाता है।

इसके अलावा फंगस से संक्रमित होने का दूसरा कारण ऑक्सीजन मास्क का संक्रमित होना भी हो सकता है। डायबिटीज के मरीजों को कोरोना की चपेट में आने के बाद स्टेरॉयड डॉक्टर की सलाह पर ही लेने की सलाह दी गई है। डायबिटीज मरीजों में पहले से ही रोगों से लड़ने की ताकत कम होती है। ऐसे में स्टेरॉयड का उपयोग उनके लिए घातक हो सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें