जावेद अली खान ने भी सपा से राज्यसभा के लिए नामांकन किया।
- फोटो : अमर उजाला
बुधवार दोपहर को सपा नेता जावेद अली खान ने भी राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल कर दिया है। इस दौरान उनके साथ में पार्टी के नेता रामगोपाल यादव मौजूद रहे।
राज्यसभा चुनाव: यूपी की 11 सीटों में से भाजपा को 7, सपा को 3 सीट मिलना तय
राज्यसभा में यूपी की 11 सीटों के लिए चुनाव 10 जून को होगा। इन सदस्यों का कार्यकाल 4 जुलाई को समाप्त हो रहा है। इसके लिए नामांकन 24 से 31 मई तक दाखिल किए जाएंगे। एक जून को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 3 जून तक नाम वापस ले सकेंगे। 10 जून को सुबह 9 से शाम 4 बजे तक मतदान होगा। शाम 5 बजे से मतगणना शुरू होगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने बृहस्पतिवार को इसका कार्यक्रम जारी कर दिया।
इन 11 सीटों में से भाजपा को सात व सपा को तीन सीटें मिलना लगभग तय है। सूत्रों के मुताबिक एक सीट के लिए 36 विधायकों का वोट चाहिए। भाजपा गठबंधन के पास 273 विधायक है। ऐसे में उन्हें 7 सीट जीतने में कोई परेशानी नहीं होगी। सपा के पास 125 विधायक हैं। उसे 3 सीट जीतने में कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन 11वीं सीट के लिए भाजपा व सपा एक दूसरे के खेमे में सेंधमारी का प्रयास करेंगे।