फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सैफई स्पोर्ट्स कॉलेज को हराकर लखनऊ साई सेंटर बना चैंपियन

विज्ञापन
फाइनल में संघर्ष करते लखनऊ साई सेंटर और सैफई स्पोर्ट्स कॉलेज के खिलाड़ी।
विज्ञापन
लखनऊ। कप्तान दीपक पटेल (तीन गोल) के धमाकेदार प्रदर्शन की बदौलत साई सेंटर लखनऊ ने हनुमान कप राज्य स्तरीय प्राइजमनी हॉकी प्रतियोगिता जीत ली। टीम ने रोमांचक फाइनल में मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई को 5-3 से पराजित किया। समापन पर यूपी एमएससीएल के एमडी उज्ज्वल कुमार ने विजेता टीम को हनुमान कप प्रदान किया। इस मौके पर भारतीय स्टेट बैंक के उप महाप्रबंधक (व्यवसाय एवं परिचालन) और ओलंपियन ललित उपाध्याय विशिष्ट अतिथि रहे। अंत में प्रतियोगिता के आयोजन सचिव गौरव अवस्थी ने भाग लेने वाली टीमों का आभार जताया।
विज्ञापन

मो. शाहिद हॉकी स्टेडियम में शुक्रवार को साई सेंटर और सैफई स्पोर्ट्स कॉलेज के बीच खेला गया मुकाबला रोमांचक रहा। छठे मिनट में लखनऊ के कप्तान दीपक पटेल ने सैफई टीम की रक्षापंक्ति को भेद कर शानदार गोल किया और टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई लेकिन आठवें मिनट में दूसरी सफलता सैफई को मिली। आयुष मिश्रा ने शानदार शॉट लगाकर गेंद को गोलपोस्ट में पहुंचाने के साथ हिसाब 1-1 से बराबर किया। पहले क्वार्टर के अंतिम क्षण में एक बार फिर लखनऊ के दीपक पटेल ने सैफई की रक्षापंक्ति को भेदकर गोल किया और टीम को 2-1 की बढ़त दिला दी।

दूसरे क्वार्टर में लखनऊ के मो. सैफ खान ने 18वें मिनट में गोल किया और लखनऊ की बढ़त 3-1 पहुंचाई। तीसरे क्वार्टर में एक बार फिर लखनऊ की ओर से दीपू ने गोल किया और लखनऊ की बढ़त 4-1 कर दी। चौथे क्वार्टर में सैफई के सुनील पाल ने गोल किया और स्कोर 2-4 कर दिया। लखनऊ के दीपक पटेल ने 54वें मिनट में साथी खिलाड़ी के पास को गोल में बदल कर टीम को 5-2 की बढ़त दिला दी। सैफई की ओर से तीसरा और अंतिम गोल हिमांशु यादव ने किया। उन्होंने पेनाल्टी स्ट्रोक को गोल में बदला लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।
विज्ञापन

फाइनल में संघर्ष करते लखनऊ साई सेंटर और सैफई स्पोर्ट्स कॉलेज के खिलाड़ी।

फाइनल में संघर्ष करते लखनऊ साई सेंटर और सैफई स्पोर्ट्स कॉलेज के खिलाड़ी।

फाइनल में संघर्ष करते लखनऊ साई सेंटर और सैफई स्पोर्ट्स कॉलेज के खिलाड़ी।

फाइनल में संघर्ष करते लखनऊ साई सेंटर और सैफई स्पोर्ट्स कॉलेज के खिलाड़ी।

फाइनल में संघर्ष करते लखनऊ साई सेंटर और सैफई स्पोर्ट्स कॉलेज के खिलाड़ी।

फाइनल में संघर्ष करते लखनऊ साई सेंटर और सैफई स्पोर्ट्स कॉलेज के खिलाड़ी।

फाइनल में संघर्ष करते लखनऊ साई सेंटर और सैफई स्पोर्ट्स कॉलेज के खिलाड़ी।

फाइनल में संघर्ष करते लखनऊ साई सेंटर और सैफई स्पोर्ट्स कॉलेज के खिलाड़ी।

फाइनल में संघर्ष करते लखनऊ साई सेंटर और सैफई स्पोर्ट्स कॉलेज के खिलाड़ी।

फाइनल में संघर्ष करते लखनऊ साई सेंटर और सैफई स्पोर्ट्स कॉलेज के खिलाड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें