लखनऊ। राजधानी के सिर्फ खाने में ही नहीं, बातों में भी स्वाद है। यहां की हवा में एक अलग ही रूहानियत है। यह कहना है बॉलीवुड अभिनेत्री निम्रत कौर का। कोसला लिटरेचर फेस्टिवल के दूसरे दिन शनिवार को उन्होंने ''चिठ्ठियों से चरित्र तक'' सत्र में अजय जैन से बातचीत के दौरान लखनऊ की तहजीब और अपने फिल्मी सफर के अनुभव साझा किए।
अभिनेत्री ने कहा कि लखनऊ आते ही एयरपोर्ट पर सबसे पहले लिखा दिखता है- मुस्कुराइए, आप लखनऊ में हैं। बस, यहीं से मिजाज बदल जाता है। अपने कॅरिअर के बारे में उन्होंने बताया कि जीवन में क्या करना है, यह तय करने के बजाय उन्होंने पहले यह सोचा कि क्या नहीं करना है। उन्होंने तय कर लिया था कि उन्हें नौकरी नहीं करनी है। वर्ष 2004 में मुंबई पहुंचने पर उन्हें यह नहीं पता था कि शुरुआत कहां से करें और कैसे सीखें। इसके बाद उन्होंने थिएटर करना शुरू किया और वहीं से अदाकारी की बारीकियां सीखीं।
क्षेत्रीय भाषाओं की छवि बदलने की जरूरत
''रूट्स, रील्स एंड द रीजनल रेनेसां'' सत्र में रंगमंच कलाकार धनंजय शर्मा, ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह और अनन्या ने उर्वी सिंह के साथ रंगमंच, सिनेमा और क्षेत्रीय भाषाओं पर चर्चा** की। वक्ताओं ने भोजपुरी और अवधी की समृद्ध साहित्यिक विरासत का उल्लेख करते हुए कहा कि कुछ अश्लील गीतों और फिल्मों के कारण इन भाषाओं की बनी नकारात्मक छवि को बदलने की जरूरत है। ''बिफोर इट बिकम्स आर्ट'' सत्र में ताहा अहमद और सैय्यद मोहम्मद जैद ने तारूका श्रीवास्तव के साथ कला, लखनऊ की गंगा-जमुनी तहजीब और सांस्कृतिक विरासत पर विचार साझा किए।
रामायण में सीता के अलावा करीब 50 महिलाओं की गाथा
''द रामायण डायलॉग्स : द विमेन ऑफ द एपिक'' सत्र में लेखिका एवं समीक्षक भावना सोमाया ने देवांशी सेठ के साथ रामायण के महिला पात्रों और हिंदी सिनेमा में महिलाओं की बदलती भूमिका पर चर्चा** की। उन्होंने कहा कि रामायण केवल सीता की कहानी नहीं, बल्कि करीब 50 अन्य महिलाओं की भी गाथा है। वहीं, पूर्व आईएएस अधिकारी आलोक रंजन और अर्थशास्त्री सलोनी खन्ना ने डिजिटल दौर में सिविल सेवाओं की बदलती भूमिका पर विचार रखे। ''रीड अ किताब'' सत्र में डॉ. नील पी श्रीवास्तव और बुक क्लब के संस्थापक एकता व अनुराग ने पढ़ने की बदलती आदतों पर चिंता जताई।
कोसला लिटरेचर फेस्टिवल के दूसरा दिन
कोसला लिटरेचर फेस्टिवल के दूसरा दिन
कोसला लिटरेचर फेस्टिवल के दूसरा दिन
कोसला लिटरेचर फेस्टिवल के दूसरा दिन
कोसला लिटरेचर फेस्टिवल के दूसरा दिन
कोसला लिटरेचर फेस्टिवल के दूसरा दिन
कोसला लिटरेचर फेस्टिवल के दूसरा दिन
कोसला लिटरेचर फेस्टिवल के दूसरा दिन