फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक से बनाता था अनैतिक संबंध इसलिए मारा गया रिटायर्ड बाबू

Fri, 20 May 2016 12:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो प‌िक - फोटो : demo
विज्ञापन
लखनऊ के सरोजनीनगर के अनौरा गांव में शिक्षा विभाग के रिटायर्ड बाबू राजकुमार यादव उर्फ रघुराज की हत्या का सर्विलांस सेल ने मात्र दस घंटे में खुलासा करते हुए बहराइच के मुर्तिहा निधिपुरवा में रामनगर मंडा निवासी मजदूर अजय राय को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


एसएसपी मंजिल सैनी ने बताया कि अजय कई साल से यहां तेलीबाग में रह रहा है। पूछताछ में उसने रघुराज पर शारीरिक शोषण का आरोप लगाते हुए हत्या की बात कुबूल की है। वारदात में अजय के साथ तेलीबाग निवासी उसका साथी शिवा भी शामिल था जिसकी तलाश में दबिश दी जा रही है।

एसएसपी ने बताया कि रघुराज के 21 वर्षीय अजय के साथ अनैतिक संबंध थे। कुछ दिन पहले शिवा को कहीं से पता लगा कि रघुराज के पास दो लाख रुपये हैं। उसने यह जानकारी अजय को दी और रघुराज को पुराने मकान में लाकर जान से मारने की साजिश रची।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह करीब 11 बजे अजय पीजीआई के पिपरौली में रघुराज के घर पहुंचा और संबंध बनाने का झांसा देकर उसकी बाइक से अनौरा स्थित पुराने मकान पर आ गया। अजय अपने साथ एक बैग में टेप, चापड़, रस्सी व नाजायज पिस्टल लेकर आया था।

कपड़े उतार रहा था तभी पीछे से दबोचा

क्राइम
अजय का कहना है कि कमरे में रघुराज कपड़े उतार रहा था तभी उसने दबोच लिया। शोर मचाने पर रघुराज को चारपाई पर गिराकर मुंह पर टेप चिपका दिया। इसके बाद साथ लाई रस्सी से हाथ-पैर बांधकर उसकी जमकर पिटाई की। इसी दौरान मकान की दीवार फांदकर शिवा भी कमरे में आ गया। बकौल एसएसपी, रघुराज की हत्या मंगलवार दोपहर डेढ़ बजे ही कर दी गई थी।

अजय ने रघुराज के पाजामे का नारा निकालकर उसका गला कस दिया। इसके बाद रघुराज की शर्ट की जेब में रखे 200 रुपये निकाल लिए और कमरे के दरवाजे पर ताला लगाकर दोनों रघुराज की बाइक से ही भाग गए।

उधर, रघुराज की कोई खबर न मिलने पर बेटे सुरेंद्र यादव ने फोन किया तो अजय उनके अपहरण की जानकारी देते हुए साढ़े चार लाख रुपये फिरौती की मांग करने लगा। पुलिस ने अजय को गिरफ्तार करके रघुराज की बाइक व मोबाइल फोन, पिस्टल, तीन कारतूस और एक चापड़ बरामद किया है।
विज्ञापन

बनाते थे अनैतिक संबंध, अक्सर होता था मिलना

रास्ते के विवाद में गई महिला की जान - फोटो : demo pic
अजय ने बताया कि वह बहराइच से रोजगार की तलाश में लखनऊ आया था। यहां तेलीबाग में उसके पिता अंगद राय सब्जी का ठेला लगाते हैं। अजय मजदूरी करने लगा। करीब दो महीने पूर्व रघुराज अनौरा स्थित पुराने मकान पर कुछ काम कराने के लिए लेबर मंडी आया और अजय को 250 रुपये मजदूरी पर साथ ले गया।

अनौरा में उसने अजय के साथ अनैतिक संबंध बनाए। इसके बाद दोनों का अक्सर मिलना-जुलना होने लगा। अजय ने बताया कि पिस्टल रुचिखंड निवासी व आईपीएल में सट्टा लगाने वाले उसके दोस्त जय सिंह की है। 

जय सिंह से वह एक-डेढ़ महीने पहले ही बियर शॉप में मिला था। दोनों ने साथ बियर पी जहां जय सिंह ने आईपीएल में सट्टा लगाने के बारे में बताया। बीते दिनों जय सिंह ने अजय से कहा कि मुंबई इंडियंस की टीम अपना लीग मैच जीतने वाली है। 

टीम की जीत पर दांव लगाया है। उसके कहने पर अजय ने भी कुछ रुपये दांव पर लगाए थे। टीम वाकई जीत गई और जय सिंह को 15000 रुपये मिले। उसने बताया कि बीते सप्ताह जय के साथ उसके घर गया था। जय नहाने गया तभी वह उसकी पिस्टल लेकर भाग गया। पुलिस जय सिंह की तलाश कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें