फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow : एपीके फाइल भेज रिटायर्ड चीफ मैनेजर का मोबाइल किया हैक, 4.86 लाख रुपये निकाले; दिया झांसा

Tue, 11 Nov 2025 06:33 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ में पीएनबी से रिटायर्ड चीफ मैनेजर का मोबाइल हैक कर लिया गया। इसके बाद साइबर ठगों ने क्रेडिट कार्ड से 4.86 लाख रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ में साइबर जालसाज ने इंदिरानगर के रविंद्रपल्ली निवासी पीएनबी से रिटायर्ड चीफ मैनेजर अरूप घोष के मोबाइल को हैक कर क्रेडिट कार्ड से 4.86 लाख रुपये निकाल लिए। आरोपी ने उन्हें पेंशन लाइफ सर्टिफिकेट अपडेट करने का झांसा देकर एंड्रॉइड एप्लिकेशन पैकेज (एपीके) फाइल भेजी थी। गाजीपुर थाने की पुलिस ने आईटी एक्ट की धारा में केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


70 वर्षीय अरूप घोष के मुताबिक उनका पीएनबी की विवेकखंड शाखा में खाता है। इसी बैंक से उन्हें क्रेडिट कार्ड भी जारी हुआ है। 28 अक्तूबर को उनके पास अनजान नंबर से कॉल आई। फोन करने वाले ने रजत वर्मा नाम बताते हुए कहा कि वह पंजाब नेशनल बैंक के प्रधान कार्यालय में पेंशन विभाग में मैनेजर है। उसने अरूप घोष को बताया कि उन्हें पेंशन लाइफ सर्टिफिकेट अपडेट करना होगा। इसके लिए उसने लिंक और एपीके फाइल भेजी है।

अरूप ने बताया कि उस दिन उनका मोबाइल ठीक से काम नहीं कर रहा था। उनसे गलती से एपीके फाइल खुल गई और फिर मोबाइल बंद हो गया। वह काफी प्रयास करते रहे, लेकिन मोबाइल सही नहीं हुआ। 31 अक्तूबर को जब उनका मोबाइल खुला गया तब क्रेडिट कार्ड से 4.86 लाख रुपये निकलने का मेसेज आया। आनन-फानन उन्होंने कार्ड ब्लॉक कराया।
विज्ञापन


इसके बाद कुछ काम से उन्हें बाहर जाना पड़ गया। लौटने पर उन्होंने नौ नवंबर को पुलिस से शिकायत की। इंस्पेक्टर राजेश कुमार मौर्या के मुताबिक साइबर सेल को जांच दी गई है। कुछ रकम फ्रीज कराने की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें