लखनऊ में 15 साल पुराने दो व चार पहिया वाहनों का पंजीकरण निरस्त करने की तैयारी चल रही है। शुरुआत में पंजीकरण छह महीने के लिए अस्थायी रूप से रद्द किया जाएगा। इसके बाद भी वाहन मालिक ने लापरवाही बरती तो पांच वर्ष के लिए निरस्त कर दिया जाएगा। ऐसे 1500 वाहनों का पंजीकरण अस्थाई रूप से रद्द कर दिया गया है।
एआरटीओ प्रशासन अंकिता शुक्ला ने बताया कि नोटिस देने के बावजूद ऐसे वाहनों के मालिक दोबारा रजिस्ट्रेशन के लिए नहीं आ रहे हैं। लखनऊ में ऐसे वाहनों की संख्या पांच लाख से ज्यादा है। इनमें 50 फीसदी वाहन बिना रजिस्ट्रेशन दौड़ रहे है।
इससे प्रदूषण भी फैल रहा है। ऐसे वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग बड़ी कार्रवाई करने की तैयारी है। पहले चरण में पूर्व में दिए गए नोटिस के आधार पर 1500 वाहनों का रजिस्ट्रेशन अस्थाई तौर पर रद्द कर दिया गया है। एआरटीओ प्रशासन ने कहा कि वर्ष 2004 के पहले खरीद गए ऐसे वाहनों की सूची तैयार की जा रही है। रजिस्ट्रेशन रद्द किया जाएगा।