फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एयर मार्शल आशुतोष के वायुसेना प्रमुख बनने के एलान से लखनऊ गर्वित

विज्ञापन
एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित।
विज्ञापन
लखनऊ। एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित को भारतीय वायुसेना का अगला प्रमुख नियुक्त किए जाने पर लखनऊ और डीएवी डिग्री कॉलेज में भी खुशी का माहौल है। वह 31 अक्तूबर को वायुसेना के 29वें प्रमुख के रूप में पदभार संभालेंगे।
विज्ञापन

आशुतोष दीक्षित के पिता पीसी दीक्षित डीएवी डिग्री कॉलेज में शिक्षक रहे हैं। कॉलेज के प्रबंधक आनंद मोहन तिवारी ने कहा कि आशुतोष दीक्षित की नियुक्ति पूरे डीएवी परिवार और लखनऊ के लिए गौरव का क्षण है। कॉलेज से जुड़े शिक्षक के बेटे का देश की वायुसेना के सर्वोच्च पद तक पहुंचना शिक्षण संस्थान के लिए भी प्रेरणादायक उपलब्धि है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आशुतोष दीक्षित की सफलता लखनऊ के शैक्षणिक संस्थानों और युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। यह उपलब्धि पूरे शहर के लिए गर्व का विषय है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें