फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: देर रात प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, बाइक पर सवार होकर आए थे हत्यारे; मौके से निकले भाग

Thu, 20 Feb 2025 07:48 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

Murder of property dealer: लखनऊ में बुधवार की देर रात एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्यारे माइक से सवार होकर आए थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
 
विज्ञापन
प्रॉपर्टी डीलर की हत्या। बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काकोरी के बेहटा चौराहे के पास बुधवार रात प्रॉपर्टी डीलर व खनन कारोबारी अंकित राजपूत (28) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देकर हमलावर आराम से भाग निकले। परिजनों ने जमीन के विवाद में पांच लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन


मां विजय लक्ष्मी ने बताया कि अंकित बुधवार रात गांव में एक शादी में शामिल होने बाइक से गया था। वहां पर अंकित का साथी सूरज भी मौजूद था। ग्रामीणों ने बताया कि समारोह में अंकित व सूरज का कुछ लोगों से विवाद हो गया। इसके बाद अंकित वहां से रात करीब 11:40 बजे निकल गया। बेहटा चौराहे के पास अबरार की अंडे व सिगरेट की दुकान पर रुका। ग्रामीणों के अनुसार, इस बीच बाइक सवार हमलावर वहां पहुंचे और अंकित को दो गोली मारी। एक गोली उनकी दाहिनी कनपटी पर और दूसरी पीठ पर लगी। खून से लथपथ होकर अंकित वहीं गिर पड़े। अचानक हुई इस घटना से वहां अफरा-तफरी मच गई। इस बीच हमलावर वहां से भाग निकले। घायल अंकित को परिजन ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। हमलावर कितने और किस वाहन से थे, इसकी आधिकारिक पुष्टि पुलिस ने नहीं की है।

इकलौते बेटे की हत्या से मचा कोहराम
ट्रामा सेंटर में मौजूद मां विजय लक्ष्मी ने बताया कि अंकित परिवार में इकलौता बेटा था। उन्होंने संपत्ति के विवाद में पांच लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने बताया कि अंकित पहले खनन का काम करते थे। डीसीपी पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव का कहना है कि अभी परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है। अंकित के परिवार में दो शादीशुदा बहने हैं। पिता की मौत पहले ही हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें