फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ : राजधानी में आज जुटेंगे देश भर के विद्युत नियामक आयोगों के अध्यक्ष, ऊर्जा क्षेत्र से जुड़े मसलों पर होगी चर्चा

Fri, 17 Dec 2021 03:16 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

इसके लिए 20 से ज्यादा राज्यों के विद्युत नियामक आयोगों के अध्यक्ष व सदस्य तथा केंद्रीय विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष लखनऊ आ रहे हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश भर के राज्य विद्युत नियामक आयोगों के संगठन फोरम ऑफ इंडियन रेगुलेटर (फोयर) की बैठक शुक्रवार को राजधानी में होने जा रही है। इसके लिए 20 से ज्यादा राज्यों के विद्युत नियामक आयोगों के अध्यक्ष व सदस्य तथा केंद्रीय विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष लखनऊ आ रहे हैं। बैठक में ऊर्जा क्षेत्र से जुड़े अहम मसलों पर चर्चा होगी और कुछ महत्वपूर्ण निर्णय भी किए जा सकते हैं।

विज्ञापन


गोमतीनगर स्थित राज्य विद्युत नियामक आयोग के सभागार में होने वाली 77वीं बैठक में ऊर्जा क्षेत्र की मौजूदा स्थिति, नई नियमावलियों व कानूनों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। फोयर की ओर से सरकार को ऊर्जा क्षेत्र में सुधार के संबंध में कुछ सुझाव भी भेजे जा सकते हैं। सूत्रों का कहना है कि उपभोक्ता सेवाओं को और बेहतर तथा प्रभावी बनाने तथा बिजली कंपनियों की जवाबदेही तय करने के मुद्दे पर भी बैठक में चर्चा होगी।

उपभोक्ता परिषद ने फोयर को भेजा प्रस्ताव
राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने फोयर को एक प्रस्ताव भेजकर कहा कि चुनाव में मुफ्त और सस्ती बिजली को राजनीतिक दल मुद्दा बनाते हैं। फोयर की बैठक में इस पर चर्चा होनी चाहिए कि उपभोक्ताओं को सस्ती बिजली कैसे मिले? फोयर को इस पर उचित निर्णय करना चाहिए। साथ ही उपभोक्ता हित में अधिकतम बिजली दर की सीलिंग तय की जानी चाहिए। एक निर्धारित दर से ज्यादा कीमत पर बिजली बेचने का अधिकार किसी को नहीं दिया जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें