फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ : विधानमंडल की संयुक्त बैठक को आज संबोधित करेंगे राष्ट्रपति, राज्यपाल, सीएम, दोनों सदनों के अध्यक्ष व नेता प्रतिपक्ष रहेंगे मौजूद

Mon, 06 Jun 2022 12:05 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सोमवार को प्रात: 11 बजे आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष के अवसर पर उत्तर प्रदेश राज्य विधानमंडल की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगे। राष्ट्रपति रविवार को शाम लखनऊ पहुंच गए। वह राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगे।
विज्ञापन
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 6 जून को प्रात: 11 बजे आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष के अवसर पर उत्तर प्रदेश राज्य विधानमंडल की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगे। राष्ट्रपति रविवार को शाम राजभवन पहुंच गए। वह वहीं रात्रि विश्राम करेंगे।

विज्ञापन

जारी कार्यक्रम के अनुसार, राष्ट्रपति सोमवार को प्रात: 10:50 बजे विधानसभा पहुंचेंगे। इस संयुक्त बैठक में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह, विधान सभा के अध्यक्ष सतीश महाना, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ,  विधान परिषद के नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव, विधान सभा के नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव समेत सभी सदस्य शामिल होंगे।


विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने बताया कि दोनों सदनों की सर्वसम्मति से यह आयोजन हो रहा है। राष्ट्रपति का संबोधन उत्तर प्रदेश की 18वीं विधानसभा की गरिमा को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करेगा। विधानमंडल के सदस्यों के लिए प्रेरणादायी होने के साथ-साथ उनका मार्गदर्शन व ज्ञानवर्धन करेगा। उन्होंने कहा कि यह विधानमंडल के लिए ऐतिहासिक व गौरवशाली अवसर होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें