फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी पोस्टर वारः हिंसा आरोपियों के होर्डिंग के बगल में सपा ने लगाए चिन्मयानंद-सेंगर के पोस्टर

Fri, 13 Mar 2020 11:51 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
लखनऊ में छिड़ा पोस्टर वार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान यूपी में हुई हिंसा के आरोपियों का पोस्टर लगाने का मामला अब अदालत के बाद राजनीतिक गलियारे में सुर्खियों का विषय बन गया है। अब इसे लेकर सूबे की राजधानी लखनऊ में भाजपा और समाजवादी पार्टी आमने-सामने आ गए हैं।

विज्ञापन


दरअसल गुरुवार देर रात सपा नेता आईपी सिंह ने दुष्कर्म मामले में आरोपी पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वामी चिन्मयानंद और दुष्कर्म के ही आरोप में सजा काट रहे भाजपा के पूर्व विधायक कुलदीप सेंगर का बैनर लोहिया पार्क चौराहे पर लगवा दिया है। यह बैनर ठीक उसी जगह लगा है जहां उपद्रव के आरोपियों का विवादित पोस्टर लगा हुआ है।

सपा ने जो पोस्टर लगाया है उस पर दोनों आरोपियों सेंगर और चिन्मयानंद की तस्वीर भी लगी है। इस सबसे ऊपर लिखा है, 'ये हैं प्रदेश की बेटियों के आरोपी, इनसे रहें सावधान'। इसके बाद इस पोस्टर पर सबसे नीचे लिखा है, 'बेटियां रहें सावधान, सुरक्षित रहे हिंदुस्तान'।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें