फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टी-20 मैचः लखनऊ पुलिस ने बीसीसीआई को सुरक्षा पर आने वाले खर्च का भेजा ब्योरा, मांगे 5 करोड़

Thu, 01 Nov 2018 04:10 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
इकाना स्टेडियम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

लखनऊ के इकाना इंटरनेशनल स्टेडियम में 6 नवंबर को होने वाले भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी-20 मैच के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए यूपी पुलिस ने बीसीसीआई से पांच करोड़ रुपये मांगे हैं। एसएसपी कलानिधि नैथानी की ओर से इस बारे में एक पत्र बीसीसीआई के अध्यक्ष को भेजा गया है। पत्र में सुरक्षा पर आने वाले खर्च का पूरा ब्योरा बताया गया है।

विज्ञापन


डीआईजी कानून व्यवस्था प्रवीण कुमार ने बताया कि इकाना स्टेडियम में होने वाला मैच कॉमर्शियल इवेंट है। ऐसे में इस आयोजन के लिए सुरक्षा व्यवस्था का खर्च भी आयोजकों से लिया जाएगा। मैच के दौरान आठ कंपनी पीएसी, दो कंपनी आरएएफ, सिविल पुलिस के 1000 से अधिक अधिकारी व कर्मी लगाए जाएंगे।

इसके अलावा एटीएस के विशेष कमांडो भी मैच की सुरक्षा में तैनात रहेंगे। इस पूरी व्यवस्था पर लगभग पांच करोड़ का खर्च आने का अनुमान है। उन्होंने बताया कि बीसीसीआई ने लखनऊ पुलिस को अपना जवाब भी भेज दिया है। इसमें कहा गया है पुलिस बल की तैनाती पर आ रहे खर्च का नियमानुसार भुगतान किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें