एसीपी कृष्णानगर दीपक सिंह ने सूचना के बाद अवध शिल्प ग्राम के पास घेराबंदी की तो एक कार नजर आई। पुलिस ने कार रुकवाने का प्रयास किया तो बदमाश भगाने लगे। पीछा करने पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग करते हुए बदमाशों को दबोच लिया।
गोलीबारी में गोसाईंगंज के रसूलपुर निवासी आयुष सिंह घायल हुआ। पुलिस आयुक्त ने बताया कि पकड़े गए बदमाश यश ठाकुर के पिता एडीएम हैं और फिलहाल वक्फ बोर्ड में तैनात हैं। वह सुशांत गोल्फ सिटी में गंगोत्री अपार्टमेंट में रहता है। उसका दूसरा साथी आयुष सिंह है जो गोसाईंगंज के रसूलपुर गांव का रहने वाला है। दोनों से देर रात तक पूछताछ की जा रही थी।
30 टीमों ने खंगाले 78 गांव
पुलिस आयुक्त ने बताया कि वारदात के खुलासे के लिए 30 टीमें लगाई गई थीं। इसमें आठ टीम टेक्निकल सपोर्ट के लिए थीं जबकि 12 टीमें लोकल व 10 टीमें सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक कर रही थीं। पुलिस टीमों ने सुशांत गोल्फ सिटी से गोसाईंगंज तक के 78 गांव खंगाले तब जाकर बदमाशों का सुराग मिला।