फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवारा कुत्तों से डरी पुलिस, नगर निगम से मांग रही है मदद

Sat, 06 Oct 2018 12:23 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : डेमो
विज्ञापन
पुलिस लाइन में इस महीने पुलिस स्मृति दिवस का पांच दिवसीय आयोजन होना है। बीते साल आयोजन के दौरान आवारा कुत्ते घुस गए थे। इस पर आला अफसरों ने कड़ी नाराजगी जताई थी। इससे डरी लखनऊ पुलिस ने नगर निगम से मदद मांगी है कि कुत्ते पकड़ने वाली टीम पुलिस लाइन में ही आयोजन के दौरान तैनात कर दी जाए।
विज्ञापन


इसको लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की ओर से नगर आयुक्त को पत्र भी भेजा गया है। पुलिस लाइन में इस महीने 17 से 21 तारीख तक पुलिस स्मृति दिवस परेड 2018 का आयोजन होना है। इसमें मुख्यमंत्री के अलावा तमाम मंत्री और अफसर भी पहुंचते हैं।

पूर्व में इस परेड आयोजन के दौरान कई बार आवारा कुत्ते बीच में घुस आए। इसके कारण डीजीपी व अन्य वरिष्ठ अफसरों ने मातहतों को कड़ी फटकार लगाई थी और भविष्य में ऐसा न हो उसको लेकर सख्त हिदायत भी दी थी। पुलिस इस बार के आयोजन को लेकर डरी हुई है कि कहीं फिर से कुत्ते न घुस आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयोजन में लगाई जाएगी टीम

डेमो
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की ओर से नगर आयुक्त को लिखे गए पत्र में कहा गया है कि 17 से 21 तक लगातार कैटल कैचर टीम द्वारा आवारा जानवर व कुत्ताें को पकड़वाया जाए। 21 को मुख्यमंत्री भी कार्यक्रम मे आएंगे। ऐसे में उस अवधि तक लगातार कैटिल कैचिंग दस्ते को पुलिस लाइन में में तैनात रखा जाए।

आयोजन को देखते हुए विशेष रूप से टीम लगाई जाएगी। परेड के दौरान कोई समस्या न आए इसका पूरा ध्यान रखा जाएगा। आवारा कुत्तों को पकड़ कर रखने पर पांबदी है। इस बार उनकी आबादी को कम करने को बंध्याकरण अभियान चलाया जा रहा है। - डॉ. अरविंद राव, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी नगर निगम
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें