फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ पुलिस ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को हिरासत में लिया

Wed, 20 May 2020 08:28 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
अजय कुमार लल्लू - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

हजरतगंज पुलिस ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक अजय कुमार लल्लू को हिरासत में ले लिया है। हजरतगंज पुलिस ने उनको आगरा से हिरासत में लिया है।

विज्ञापन


अजय लल्लू और कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी के निजी सचिव संदीप सिंह के खिलाफ कांग्रेस की तरफ से प्रदेश सरकार को मुहैया कराई गई बसों की सूची में ऑटो, एंबुलेंस व ट्रक जैसे वाहनों के नंबर देने के मामले में मंगलवार को हजरतगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था।

डीसीपी मध्य दिनेश कुमार सिंह के मुताबिक कांग्रेस की तरफ से प्रदेश सरकार को 1079 बसों की सूची उपलब्ध कराई गई थी। जिसकी जांच  संभागीय परिवहन अधिकारी, लखनऊ से  कराई गई थी।
विज्ञापन


सूची में 879 बसें, 31 ऑटो व थ्री-व्हीलर के अलावा 69 एम्बुलेंस, स्कूल बस, डीसीएम, मैजिक और अन्य वाहन निकले। इतना ही नहीं एक ही नंबर का वाहन दो अलग-अलग सूचियों में दर्ज किया गया था।
विज्ञापन


यह रिपोर्ट लखनऊ के आरटीओ आरपी द्विवेदी और अपर पुलिस उपायुक्त, यातायात लखनऊ के दस्तखत से जारी की गई। इस मामले में संदीप सिंह और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ धोखाधड़ी, दस्तावेज में कूट रचना करने का मुकदमा दर्ज किया गया था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें